Ranchi News: टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र के चुनरी फॉल में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. मृतका की पहचान अनगड़ा थाना क्षेत्र के तुरूप निवासी प्रियंका कुमारी के रूप में हुई है.
जानकारी के अनुसार, प्रियंका कुमारी खेलगांव स्थित ओरिएंट क्राफ्ट में काम करती थी. मंगलवार को वह रामगढ़ निवासी युवक रफीक अंसारी के साथ चुनरी फॉल घूमने गई थी. रफीक पेंट और पुट्टी का काम करता है. दोनों फॉल के पास मौजूद थे, इसी दौरान शाम के समय युवती की तबीयत बिगड़ने या हादसा होने की बात सामने आई.
इसे भी पढ़ें -
इसके बाद आनन-फानन में प्रियंका को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. युवती की मौत आखिर किन परिस्थितियों में हुई, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है.
मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

