Search

 
 
 

लंदन में देवघर के कुंदन राव की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Deoghar News: देवघर के रहने वाले कुंदन राव करीब 20 वर्ष पहले रोजगार के सिलसिले में लंदन गए थे. वहां उन्होंने स्थानीय निवासी सारा राव से शादी की थी. वर्तमान में वह लंदन के फेल्थम इलाके में रह रहे थे और बाउंसर का काम करते थे.
 
कुंदन राव (फाइल फोटो)

Deoghar News: देवघर निवासी कुंदन राव की लंदन में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. कुंदन लंदन में बाउंसर का काम करते थे. उनकी अचानक हुई मौत की जानकारी मिलने के बाद देवघर में रह रहे परिजनों में शोक का माहौल है. मौत के कारणों को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं मिलने पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है.

इसे भी पढ़ें: 

कास्टर्स टाउन नंबर तीन फांड़ी, जमुनाजोर पुल के पास रहने वाले कुंदन राव करीब 20 वर्ष पहले रोजगार के सिलसिले में लंदन गए थे. वहां उन्होंने स्थानीय निवासी सारा राव से शादी की थी. वर्तमान में वह लंदन के फेल्थम इलाके में रह रहे थे और बाउंसर का काम करते थे.

 

परिजनों के अनुसार, घटना से एक दिन पहले दोपहर करीब 12 बजे कुंदन की अपनी बहन कंचन देवी और बहनोई अशोक कुमार रावत से फोन पर बातचीत हुई थी. उस समय सबकुछ सामान्य था. उसी रात करीब 12 बजे कुंदन की पत्नी ने परिजनों को फोन कर उनकी मौत की सूचना दी. अचानक मौत की खबर मिलने से परिवार के लोग स्तब्ध रह गए.

 

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा.

 

इधर, कुंदन के परिजनों ने सरकार और प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है. परिवार के सदस्य चंदन कुमार राव ने सरकार से लंदन में संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय कर कुंदन राव का पार्थिव शरीर जल्द देवघर लाने में सहायता की गुहार लगाई है.

 

फिलहाल कुंदन राव की मौत को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही