Search

 
 
 

Political News : सुवेंदू अधिकारी का राजतिलक, PM, शाह के अलावा BJP शासित 21 राज्यों के CM रहेंगे मौजूद

कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आज सुबह 11 बजे बीजेपी विधायक दल के नेता सुवेंदू अधिकारी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. बंगाल की राजनीति के लिए आज का दिन काफी खास है. क्यों कि पहली बार राज्य में बीजेपी की सरकार बनेगी.
 

Lagatar Desk :  कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आज सुबह 11 बजे बीजेपी विधायक दल के नेता सुवेंदू अधिकारी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. बंगाल की राजनीति के लिए आज का दिन काफी खास है. क्योंकि राज्य में पहली बार बीजेपी की सरकार बनने वाली है. 

 


सुवेंदू अधिकारी के राजतिलक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, पेट्रोलियम मंत्री सुरेश गोपी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान  शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहेंगे. इसके अलावा बीजेपी और एनडीए शासित 21 राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे. 

 

 

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, सांसद हर्षवर्धन सिंगला, सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा और नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफियू रियो कोलकाता पहुंच गए हैं.

 

इसके अलावा  मणिपुर के मुख्यमंत्री खेम चंद सिंह, उपमुख्यमंत्री नेमचा किपजेन के अलावा राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी कोलकाता पहुंचे हुए हैं. 

 

शपथ ग्रहण समारोह को लेकर ब्रिगेड परेड मैदान के आसपास और शहर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. साथ ही कोलकाता में ट्रैफिक व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं. शहर और आसपास मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है. वहीं एस्प्लेनेड रैंप, खिदिरपुर रोड, हॉस्पिटल रोड, कैसुअरीना एवेन्यू और क्वींस वे पर वाहनों की आवाजाही कम रहेगी. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही