Search

 
 
 

Patna News: सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर राजेंद्र कुमार के 5 ठिकानों पर SVU की रेड

Patna News: लघु जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता राजेंद्र कुमार की संपत्ति उनकी आय से 100 प्रतिशत से अधिक बताई जा रही है. इसी मामले में स्पेशल विजिलेंस की टीम पांच ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई कर रही है.
 
राजेंद्र कुमार के ठिकाने पर निगरानी का छापा

Patna News: बिहार में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने लघु जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता राजेंद्र कुमार के 5 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है. राजेंद्र कुमार पर आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है.

इसे भी पढ़ें: 

जानकारी के अनुसरा यह संपत्ति उनकी आय से 100 प्रतिशत से अधिक बताई जा रही है. इसी मामले में स्पेशल विजिलेंस की टीम पांच ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई कर रही है.

 

एसयूवी की छापेमारी के दौरान अधिकारियों की ओर से संपत्ति के कागजात, वित्तीय लेन-देन से संबंधित रिकॉर्ड और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच की जा रही है. जांच एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उनकी घोषित आय और अर्जित संपत्ति के बीच कितना अंतर है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही