Search

 
 
 

स्वच्छ सर्वेक्षण: टॉप रैंकिंग के लिए रांची नगर निगम ने कसी कमर

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में रांची शहर को देश की शीर्ष रैंकिंग में शामिल कराने के लिए रांची नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं.
 

Ranchi : स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में रांची शहर को देश की शीर्ष रैंकिंग में शामिल कराने के लिए रांची नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं. शहर को साफ, सुंदर और लोगों के लिए बेहतर बनाने के उद्देश्य से आज 20 जनवरी 2026 को नगर निगम कार्यालय में एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता अपर प्रशासक संजय कुमार ने की.

 

बैठक में स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए भारत सरकार द्वारा जारी टूलकिट के सभी बिंदुओं (इंडिकेटर्स) पर विस्तार से चर्चा हुई. अपर प्रशासक ने साफ शब्दों में कहा कि स्वच्छता के काम में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

 

उन्होंने निर्देश दिया कि शहर के सभी मॉड्यूलर, कम्युनिटी और पब्लिक टॉयलेट्स की नियमित और बेहतर सफाई होनी चाहिए. इसके साथ ही सड़कों, नालियों और सार्वजनिक स्थानों पर स्पष्ट रूप से साफ-सफाई दिखनी चाहिए.


स्कूलों की स्वच्छता पर भी खास ध्यान

इस बार स्वच्छ सर्वेक्षण में सरकारी और निजी स्कूलों की सफाई को भी अहम माना गया है. स्कूलों में स्वच्छता से जुड़ी गतिविधियां कराई जाएंगी और बच्चों को गार्बेज फ्री सिटी, कम करो–दोबारा इस्तेमाल करो–रीसायकल (3R) और स्थायी कचरा प्रबंधन जैसे विषयों की जानकारी दी जाएगी.


बैठक में दिए गए प्रमुख निर्देश

सभी भवनों और दुकानों में डस्टबिन लगाना और घर-घर कचरा अलग करने (Source Segregation) को बढ़ावा देना.

सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ सख्त जांच और कार्रवाई.

शहर के रेड और येलो स्पॉट्स की पहचान कर उन्हें साफ और सुंदर बनाना.

शौचालयों और प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर QR कोड लगाकर लोगों से फीडबैक लेना.


नागरिकों से सहयोग की अपील

अपर प्रशासक संजय कुमार ने शहरवासियों से अपील की कि वे नगर निगम का सहयोग करें और स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में रांची को शीर्ष स्थान दिलाने में अपनी भागीदारी निभाएं. बैठक में सभी सहायक प्रशासक, नगर प्रबंधक, सैनिटरी सुपरवाइजर सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही