Search

 
 
 

स्वच्छता अभियान,रक्तदान शिविर,चित्र प्रदर्शिनी से सेवा पखवाड़ा की होगी शुरुआतः आदित्य साहू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर (गांधी शास्त्री जयंती) तक भाजपा सेवा पखवाड़ा मनाएगी. इस अवसर पर स्वच्छता अभियान, जनसंपर्क, और जनसेवा से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा.
 

Ranchi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर (गांधी शास्त्री जयंती) तक भाजपा सेवा पखवाड़ा मनाएगी. इस अवसर पर स्वच्छता अभियान, जनसंपर्क, और जनसेवा से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा.

 

इस संबंध में सांसद आदित्य साहू ने जानकारी दी कि 17 सितंबर को पूरे प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ता बड़े पैमाने पर स्वच्छता अभियान चलाएंगे. कार्यक्रम में प्रदेश, जिला और मंडल स्तर के पदाधिकारी भी आम जनता के साथ कार्यक्रम में भाग लेंगे.साफ-सफाई अभियान के तहत श्रमदान किया जाएगा और सार्वजनिक स्थानों, शहीद स्मारकों, अस्पतालों, तथा कार्यालय की सफाई की जाएगी. 

 

17 सितंबर को ऐसी है कार्यक्रम की रूप रेखा


•    रांची महानगर भाजपा द्वारा सुबह 7 बजे भगवान बिरसा मुंडा समाधि स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा जहां प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी शामिल होंगे.

•    डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क हरमू में प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह के साथ कार्यकर्ता स्वच्छता अभियान करेंगे.

•    10बजे प्रदेश कार्यालय में युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है जिसमें बड़ी संख्या में रक्तदाता स्वैच्छिक रक्तदान करेंगे.

•    शाम 4 बजे रातु रोड स्थित आकाशवाणी केंद्र के पास प्रधानमंत्री मोदी पर आधारित चित्र प्रदर्शिनी का उद्घाटन माननीय प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी,कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह जी करेंगे.इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू,विधायक सीपी सिंह,मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल ,वरुण साहू भी शामिल होंगे.

•    शाम 5 बजे प्रदेश कार्यालय में प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया जाएगा.

•    प्रदेश के सभी जिलों में ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही