Search

रांची में स्वनिधि महोत्सव का आयोजन, स्ट्रीट वेंडर्स के बीच 29.84 करोड़ का ऋण वितरण

Ranchi : प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के आज छह वर्ष पूरे हो गये. इसको लेकर शनिवार को रांची नगर निगम सभागार में ‘स्वनिधि महोत्सव’ का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मेयर रोशनी खलखो और डिप्टी मेयर नीरज कुमार शामिल रहे. कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय ऋण चक्र, समय पर ऋण अदायगी से मिलने वाली ब्याज सब्सिडी, डिजिटल लेन-देन पर प्रोत्साहन राशि और व्यवसाय विस्तार के विभिन्न अवसरों की विस्तृत जानकारी दी गई. इसके साथ ही ‘स्वनिधि से समृद्धि’ अभियान के तहत उपलब्ध अन्य सरकारी योजनाओं एवं सामाजिक सुरक्षा लाभों से भी लाभार्थियों को अवगत कराया गया.
 
  • मेयर व डिप्टी मेयर ने चेक का वितरण किया
  • उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्ट्रीट वेंडर्स को मिलेंगे आधुनिक ठेले- मेयर -डिप्टी मेयर

Ranchi : प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के आज छह वर्ष पूरे हो गये. इसको लेकर शनिवार को रांची नगर निगम सभागार में ‘स्वनिधि महोत्सव’ का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मेयर रोशनी खलखो और डिप्टी मेयर नीरज कुमार शामिल रहे. कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय ऋण चक्र, समय पर ऋण अदायगी से मिलने वाली ब्याज सब्सिडी, डिजिटल लेन-देन पर प्रोत्साहन राशि और व्यवसाय विस्तार के विभिन्न अवसरों की विस्तृत जानकारी दी गई. इसके साथ ही ‘स्वनिधि से समृद्धि’ अभियान के तहत उपलब्ध अन्य सरकारी योजनाओं एवं सामाजिक सुरक्षा लाभों से भी लाभार्थियों को अवगत कराया गया.

इसे भी पढ़ें...

महोत्सव में कई स्ट्रीट वेंडर्स ने मंच से अपनी सफलता की कहानी साझा की. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से प्राप्त वित्तीय सहायता ने न केवल उनके व्यवसाय को नई गति दी, बल्कि उनकी आय और जीवन स्तर में भी सुधार हुआ है. नगर निगम क्षेत्र में अब तक 14,444 स्ट्रीट वेंडर्स को कुल 29.84 करोड़ रूपये का ऋण वितरित किया जा चुका है.

इस अवसर पर पात्र लाभार्थियों के बीच मेयर एवं डिप्टी मेयर द्वारा सांकेतिक रूप से 15 हजार रूपये, 25 हजार रूपये एवं 50 हजार रूपये के ऋण स्वीकृति पत्र एवं चेक वितरित किए गए. कार्यक्रम के दौरान मेयर एवं डिप्टी मेयर ने कहा कि भविष्य में रांची की यातायात व्यवस्था को और अधिक सुव्यवस्थित एवं शहर की सौंदर्यात्मक छवि को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है.

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्ट्रीट वेंडर्स के बीच आधुनिक, आकर्षक एवं स्वच्छता मानकों से युक्त अत्याधुनिक ठेलों के वितरण की घोषणा भी की. इससे वेंडर्स को बेहतर कार्य वातावरण मिलने के साथ-साथ शहर में व्यवस्थित एवं स्वच्छ व्यवसायिक गतिविधियों का भी बढ़ावा मिलेगा.

कार्यक्रम में रांची नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त, नगर अभियान प्रबंधक, सामुदायिक संगठनकर्ता, सामुदायिक संसाधन सेविकाएं सहित बड़ी संख्या में निगम के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही