National News : सुप्रीम कोर्ट के नवनियुक्त तीन जज आज मंगलवार दोपहर बाद शपथ लेंगे. बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा अधिसूचना जारी किये जाने के बाद, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इन जजों की नियुक्तियों पर मुहर लगा दी है.
शपथ लेने वाले तीन न्यायाधीशों में न्यायमूर्ति सुनीता अग्रवाल शामिल हैं. जो गुजरात उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश हैं. इनके अलावा न्यायमूर्ति डीके उपाध्याय (दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश) और न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह ( तेलंगाना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश) भी शपथ लेंगे.
अहम बात यह है कि तीन नये न्यायाधीशों के शपथ लेने के बाद सुप्रीम कोर्ट में कार्यरत जजों की कुल संख्या 37 पर पहुंच जायेगी. यह स्वीकृत संख्या 38 से महज एक कम है. साथ ही न्यायमूर्ति सुनीता अग्रवाल द्वारा शपथ लेने के बाद सुप्रीम कोर्ट में महिला जजों की संख्या बढ़कर अब तीन हो जायेगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

