Search

 
 
 

JSSC CGL-2023 परीक्षा अनियमितता मामले में ताबड़तोड़ कार्रवाई, 3 आरोपियों से रिमांड पर पूछताछ शुरू

Ranchi News: झारखंड स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 में कथित अनियमितता को लेकर गठित एसआईटी टीम ने मामले में तीन आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार एसआईटी की टीम अभय कुमार तिवारी, अक्षय कुमार तिवारी और सुषमा कुमारी को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है.
 
JSSC CGL-2023 परीक्षा अनियमितता मामले में 3 लोगों से रिमांड पर पूछताछ

Ranchi News: झारखंड स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 में कथित अनियमितता को लेकर गठित एसआईटी टीम ने मामले में तीन आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार एसआईटी की टीम अभय कुमार तिवारी, अक्षय कुमार तिवारी और सुषमा कुमारी को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है. जांच टीम इनसे परीक्षा में कथित अनियमितता से जुड़े विभिन्न पहलुओं और उनकी भूमिका को लेकर जानकारी जुटा रही है.

 

इसे भी पढ़ें:

 

इसके अलावा मामले की जांच के दौरान सामने आए 18 संदिग्ध लोगों को नोटिस जारी कर पूछताछ कर चुकी है. जांच एजेंसी इन लोगों से भी मामले से जुड़े तथ्यों और संभावित कड़ियों के संबंध में जानकारी ले रही है.

 

सीआईडी के अनुसार मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है. एसआईटी टीम परीक्षा में कथित अनियमितता से जुड़े सभी संभावित कड़ी को कड़ी से मिलाने की जुटी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही