Ranchi News: आने वाले त्योहार को लेकर डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक की. .बैठक में मुख्य रूप से छठ महापर्व, दीपावली और काली पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता तथा विसर्जन व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई.
डीसी ने कहा कि छठ श्रद्धा और आस्था का महापर्व है, इसलिए इसकी सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होगी. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पूजा समितियों के साथ समन्वय कर पूर्व जांच सुनिश्चित करने और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए.
इसे भी पढ़ें:
डीसी ने नगर निगम को संबंधित तालाबों और छठ घाटों का पूर्व निरीक्षण कर साफ-सफाई, बिजली, पहुंच मार्ग और भीड़ नियंत्रण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. आवश्यकतानुसार क्रेन की व्यवस्था भी की जाए, छठ घाटों पर NDRF की टीम तैनात करने का निर्देश दिए. इसके अलावा स्थानीय गोताखोरो को भी रखने के निर्देश दिए. छठ घाटों एवं तालाबों में बांस से बेरिकेटिंग करने के निर्देश दिए गए. छठ घाटों तक पहुंचने के लिए सड़कों की मरम्मत एवं सफाई करने के निर्देश दिए.
इन पर्व को लेकर यातायात व्यवस्था को जाम से मुक्त रखने का निर्देश दिए. बाजार में प्रतिबंधित पटाखों की बिक्री-उपयोग पर निगरानी रखी जाएगी. काली पूजा के दौरान दुकानों की खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच के निर्देश दिए गए.
रात्रि 10 बजे के बाद ध्वनि प्रदूषण न हो, इस पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए. व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सूचनाओ का आदान प्रदान किया जाए, इसके लिए पूजा समितियों को अधिक से अधिक युवाओं को भी व्हाट्सएप बनाकर सभी को जोड़ा जाए. डीसी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी बरदास्त नही की जाएगी. विद्युत सुरक्षा में लापरवाही बरतने वाले लोगो पर कारवाई की जाएगी. असुरक्षित पंडाल निर्माण या विसर्जन नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

