Search

 
 
 

टी-20 वर्ल्ड कप 2026: ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान, पैट कमिंस की जगह मिचेल मार्श कप्तानी करेंगे

क्रिकेट फैन्स को टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का इंतजार बेहद लंबे समय से है. 7 फरवरी से टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज हो जाएगा. लेकिन चौंकाने वाली खबर ये है कि ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं. वे अपने बैक इंजरी के कारण पूरी तरह स्वस्थ नहीं हो पाए हैं.
 

Lagatar Desk: क्रिकेट फैन्स को टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का इंतजार बेहद लंबे समय से है. 7 फरवरी से टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज हो जाएगा. लेकिन चौंकाने वाली खबर ये है कि ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं. वे अपने बैक इंजरी के कारण पूरी तरह स्वस्थ नहीं हो पाए हैं. अब उनकी जगह लेफ्टी पेसर बेन ड्वारशुइस को मौका मिला है. कमिंस के अलावा, मैथ्यू शॉर्ट की जगह मैट रैनशॉ को चुना गया है.

 

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने टीम का ऐलान शनिवार को कर दिया है. जिसमें मिचेल मार्श को कप्तानी दी गई है. साथ ही जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनली और मैथ्यू कुह्नेमन जैसे युवाओं को टीम में जगह दी है. बता दें, ऑस्ट्रेलियाई टीम टी-20 वर्ल्ड कप में 11 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में आयरलैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी.फिलहाल, ऑस्ट्रेलियाई टीम पाकिस्तान के दौरे पर है और तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेल रही है. 

 

ऑस्ट्रेलिया ने स्पिनर मैथ्यू कुह्नेमन, ऑलराउंडर कूपर कोनोली और तेज गेंदबाज जेवियर बार्टलेट को पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल किया है. वहीं, टिम डेविड, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोयनिस, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, जेवियर बार्टलेट, बेन ड्वारिशिस एडम जम्पा और नाथन एलिस टीम का हिस्सा है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही