Search

 
 
 

टी20 वर्ल्डकप 2026: ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी मैच जीता, 9 विकेट से ओमान को हराया

टी20 वर्ल्ड कप के  आखिरी लीग मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने जीत के साथ विदाई ली. कैंडी के पल्लेकेले स्टेडियम  शुक्रवार को आखिरी ग्रुप स्टेज मैच में ऑस्ट्रेलिया ने ओमान को 9 विकेट से हरा दिया. इस जीत के बावजूद दोनों ही टीम इस टी20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट से बाहर हो गई है.
 

Lagatar Desk: टी20 वर्ल्ड कप के  आखिरी लीग मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने जीत के साथ विदाई ली. कैंडी के पल्लेकेले स्टेडियम  शुक्रवार को आखिरी ग्रुप स्टेज मैच में ऑस्ट्रेलिया ने ओमान को 9 विकेट से हरा दिया. इस जीत के बावजूद दोनों ही टीम इस टी20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट से बाहर हो गई है. 


105 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की ओर से कप्तान मिचेल मार्श ने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली. ट्रैविस हेड 32 रन बनाकर आउट हुए. ऑस्ट्रेलिया ने 9.4 ओवर में एक विकेट खोकर मैच जीत लिया. 

 

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए ओमान की टीम पूरा 20 ओवर भी नहीं खेल सकी. ओमान की टीम 16.2 ओवर में 104 रन पर ही ऑलआउट हो गई. ओमान के लिए वसीम अली ने सबसे ज्यादा 32 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया की ओर से गेंदबाजी करते हुए, स्पिनर एडम जम्पा ने 4 विकेट झटके. वहीं, ग्लेन मैक्सवेल और जैवियर बार्टलेट ने 2-2 विकेट लिए. 

 


ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11:  मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, कैमरन ग्रीन, टिम डेविड, जोश इंग्लिस, मैट रेनशॉ, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोयनिस, जैवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम जम्पा.

 

ओमान की प्लेइंग 11: जतिंदर सिंह (कप्तान), आमिर कलीम, करण सोनावले, हमाद मिर्जा, वसीम अली, मोहम्मद नदीम, विनायक शुक्ला, जितेन रामनंदी, जय ओडेद्रा, शकील अहमद, शफीक जान.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही