Lagatar Desk: टी20 वर्ल्ड कप के 23वें मैच में इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड को 5 विकेट से हरा दिया है. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए दूसरे मैच में शनिवार को इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. पहले बैटिंग करते हुए स्कॉटलैंड की टीम ने 19.4 ओवर में 152 रन पर ऑलआउट हो गई. जवाब में इंग्लैंड ने 18.2 ओवर में 5 विकेट खोकर जीत दर्ज की.
153 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही. फिलिप साल्ट और जोस बटलर जल्दी ही पवेलियन लौट गए. टॉम बैंटन ने 41 बॉल पर नाबाद 63 रन, जैकब बेथेल ने 32 रन, सैम करन 28 रन बनाए. अंत में विल जैक्स ने 10 बॉल पर 16 रन लगाकर इंग्लैंड को जीत दिलाई. स्कॉटलैंड के लिए ब्रैंडन मैक्मुलेन, ओलिवर डेविडसन, ब्रैड व्हील, ब्रैड करी और माइकल लीस्क ने 1-1 विकेट लिए.
पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्कॉटलैंड की ओर से शुरुआत अच्छी नहीं रही. कप्तान रिची बेरिंगटन ने 49 रन, माइकल जोन्स ने 33 रन, टॉम ब्रूस ने 24 रन और ओलिवर डेविडसन नाबाद 20 रन बनाए. इंग्लैंड के लिए आदिल रशीद ने 3, जोफ्रा आर्चर और लियाम डॉसन ने 2-2, सैम करन और जेमी ओवरटन ने 1-1 विकेट लिए.
इंग्लैंड की इस टूर्नामेंट में यह दूसरी जीत है. इससे पहले 8 फरवरी को टीम ने नेपाल को 4 रन से हराया था. इस जीत के साथ इंग्लैंड ग्रुप-सी के पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है. वहीं, स्कॉटलैंड की तीन मैचों में यह दूसरी हार है. इससे पहले उसे वेस्टइंडीज के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी.
इंग्लैंड की प्लेइंग 11: हैरी ब्रूक (कप्तान), फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियम डॉसन, जैमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर और आदिल रशीद.
स्कॉटलैंड की प्लेइंग 11: रिची बेरिंगटन (कप्तान), जॉर्ज मुन्से, माइकल जोन्स, ब्रैंडन मैक्मुलेन, टॉम ब्रूस, माइकल लीस्क, मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), मार्क वॉट, ओलिवर डेविडसन, ब्रैड व्हील, ब्रैड करी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें



Leave a Comment