Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

टी20 वर्ल्डकप 2026: आयरलैंड से हारकर ओमान वर्ल्डकप से बाहर,  96 रन से मिली हार

टी20 वर्ल्ड कप के 22वें मुकाबले में आयरलैंड ने ओमान को 96 रन से हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत हासिल की है. कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में शनिवार को ग्रुप-बी के खेले गए मैच में ओमान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया.
Advertisement
Advertisement

Lagatar Desk: टी20 वर्ल्ड कप के 22वें मुकाबले में आयरलैंड ने ओमान को 96 रन से हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत हासिल की है. कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में शनिवार को ग्रुप-बी के खेले गए मैच में ओमान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. आयरलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 235 रन बनाए, जो इस वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा स्कोर है. जवाब में 236 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओमान की टीम 18 ओवर में 139 रन पर ढेर हो गई. इस हार के साथ ही ओमान मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में ग्रुप-स्टेज में ही बाहर होने वाली पहली टीम बन गई.

 

आयरलैंड की ओर से कप्तान लॉर्कन टकर ने नाबाज 94 रन बनाए. उन्होंन दमदार बैटिंग के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया. वहीं गैरेथ डेलानी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए ने 30 गेंदों में 56 रन बनाए. जबकि जॉर्ज डॉकरेल ने आखिरी ओवर में लगातार 3 छक्के लगाकर मात्र 9 बॉल में नाबाद 35 रन बनाए. ओमान की ओर से शकील अहमद ने 3 विकेट लिए, जबकि शाह फैजल और आमिर कलीम को 1-1 मिले. 

 

ओमान की ओर से सबसे ज्यादा 50 रन ओपनिंग करने उतरे आमिर कलीम ने बनाए. उन्होंने 29 गेंद पर अर्धशतक लगाए, जिसमें 5 चौके और दो छक्के शामिल है. वहीं हम्माद ने 37 गेंदों पर 46 बनाए, जिसमें 6 चौके और एक छक्के लगाए. आयरलैंड की तरफ से गेंदबाजी करते हुए, जोश लिटिल ने 3 विकेट झटके. वहीं, बैरी मैकार्थी और मैथ्यू हम्फ्रीज ने 2-2-2 विकेट लिए. 

 


ओमान की प्लेइंग 11:  जतिंदर सिंह (कप्तान), आमिर कलीम, हम्माद मिर्जा, आशीष ओडेदरा, मोहम्मद नदीम, जितेन रामानंदी, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), नदीम खान, सुफयान महमूद, शाह फैजल, शकील अहमद.

 

आयरलैंड की प्लेइंग 11:  लॉर्कन टकर (विकेटकीपर/कप्तान), रॉस अडायर, टिम टेक्टर, हैरी टेक्टर, कर्टिस कैम्फर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, बैरी मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज, जोशुआ लिटिल.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही