Search

 
 
 

टी20 वर्ल्डकप 2026: बारिश में धुला सुपर-8 मुकाबला, पाकिस्तान-न्यूजीलैंड को 1-1 अंक

टी20 वर्ल्ड कप के पहले सुपर-8 मैच में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला बारिश में धूल गया. कोलंबो के स्टेडियम में शाम 6.30 बजे पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला लिया. इसके बाद कोलंबो में बारिश आ गई.
 

Lagatar Desk: टी20 वर्ल्ड कप के पहले सुपर-8 मैच में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला बारिश में धूल गया. कोलंबो के स्टेडियम में शाम 6.30 बजे पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला लिया. इसके बाद कोलंबो में बारिश आ गई. करीब ढाई घंटे के इंतजार के बाद भी बारिश नहीं थमी. जिसके बाद मैच रेफरी ने मुकाबले को रद्द कर दिया.

 

शनिवार के इस मुकाबले के रद्द होने से दोनों टीमों को एक-एक अंक दिया गया. बता दें, इस टूर्नामेंट में बारिश के कारण दूसरा मैच रद्द हुआ है. इससे पहले जिम्बाब्वे और आयरलैंड का मैच रद्द हुआ था. पहले सुपर-8 मैच के लिए पाकिस्तान ने ख्वाजा नफी की जगह फखर जमान को जगह दी थी. वहीं, न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर स्वस्थ्य हो मैच में वापसी की थी.

 

दोनों टीमें लीग मैच में अपना आखिरी मैच जीतकर सुपर-8 में जगह पक्की की थीं. ग्रुप स्टेज में दोनों ही टीमों ने 3-3 मैच जीते और 1-1 मुकाबले में शिकस्त खाई थी. जहां पाकिस्तान ने नीदरलैंड, अमेरिका और नामीबिया को हराया. वहीं, न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान, यूएई और कनाडा को हराया. पाकिस्तान को भारत ने हराया, वहीं न्यूजीलैंड को साउथ अफ्रीका ने हराया.

 

पाकिस्तान की प्लेइंग 11: सलमान आगा (कप्तान), साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, बाबर आजम, फखर जमान, उस्मान खान, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा और उस्मान तारिक.

 

न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, टिम साइफर्ट, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमन, डेरिल मिचेल, जिमी नीशम, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी और लॉकी फर्ग्यूसन.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही