Search

 
 
 

टी20 वर्ल्ड कप 2026: भारत ने अपने पहले मैच में अमेरिका को 29 रन से हराया

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने अपने अभियान की शुरुआत अमेरिका के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में किया. टी20 वर्ल्ड कप आगाज रंगारंगा कार्यक्रम के साथ हुआ. पूर्व विश्व कप विजेता कप्तान रोहित शर्मा और आईसीसी अध्यक्ष जय शाह मैदान पर ट्रॉफी लेकर पहुंचे.
 

Lagatar Desk: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने अपने अभियान की शुरुआत जीत से की. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत का पहला मुकाबला अमेरिका से हुआ, जिसमें भारत ने अमेरिाका को 29 रन से हरा दिया. मैच शुरू होने से पहले पूर्व विश्व कप विजेता कप्तान रोहित शर्मा व आईसीसी अध्यक्ष जय शाह मैदान पर ट्रॉफी लेकर पहुंचे. टॉस अमेरिका ने जीता और भारत के खिलाफ पहले गेंदबाजी चुनी.

 

भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 161 रन बनाए. भारत की ओर से सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी पारी खेलते हुए 49 गेंद पर नाबाद 84 रन बनाए. बतौर कप्तान उन्होंने 8वां अर्धशतक लगाया और  टी-20 में 1000 रन भी पूरे किए. हालांकि टीम के 6 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए. एक समय भारत ने 46 रन पर ही 4 विकेट गंवा दिए. 

 

अक्षर पटेल ने 14 रन, हार्दिक पंड्या ने 5 रन, रिंकू सिंह 6 रन बनाए. वहीं अभिषेक शर्मा दूसरे ओवर में शून्य पर आउट होकर पलेलियन लौट गए. अमेरिका की ओर से शल्कविक ने तीन विकेट झटके. शल्कविक ने ईशान किशन, तिलक वर्मा और शिवम दुबे के विकेट लिए.

 

162 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमेरिका की शुरुआत बेहद खराब रही. पहले ही ओवर में एंड्रिस गॉस 6 रन बनाकर मोहम्मद सिराज का शिकार हो गए. दूसरा विकेट मोनांक पटेल का अर्शदीप सिंह ने झटका, तीसरा विकेट साईतेजा मुक्कामल्ला का गिरा. जवाबी पारी खेलने उतरी अमेरिका की टीम निर्धारित 20 ओवर में 132 पर ही सिमट गई.


भारत की प्लेइंग-11: सूर्यकुमार यादव (कप्तान)  अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज और वरुण चक्रवर्ती

 

अमेरिका की प्लेइंग-11: मोनांक पटेल (कप्तान) सैतेजा मुक्कामाला, एंड्रीज गौस, मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान शल्कविक, अली खान और सौरभ नेत्रवलकर.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही