Search

 
 
 

टी20 वर्ल्ड कप 2026: भारत की लगातार दूसरी जीत, 93 रन से नामीबिया को हराया

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 18वें मैच में गुरुवार को भारत ने नामीबिया को 93 रन से हरा दिया है. भारत की वर्ल्ड कप में यह लगातार दूसरी जीत है. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए, 9 विकेट 209 रन बनाए.
 

Lagatar Desk: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 18वें मैच में गुरुवार को भारत ने नामीबिया को 93 रन से हरा दिया है. भारत की वर्ल्ड कप में यह लगातार दूसरी जीत है. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए, 9 विकेट 209 रन बनाए. इस तरह भारत ने 210 रनों का लक्ष्य नामीबिया को दिया. 

 

भारत की ओर से ईशान किशन ने 61 रन, हार्दिक पंड्या ने 52 रन, तिलक वर्मा ने 25 रन, संजू सैमसन ने 22 रन, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 12 रन बनाए. वहीं भारत के 5 विकेट आखिरी 4 रन बनाने में गिर गए. नामीबिया के कप्तान जेरार्ड इरासमस ने 4 विकेट लिए.

 

210 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नामीबिया की टीम 18.2 ओवर में 116 रन पर ऑलआउट हो गई. नामीबिया की ओर से लौरेन स्टीनकैंप ने सबसे ज्यादा 29 रन बना पाए.  जान फ्रिलिंक 22 रन बनाए.  भारत की ओर से वरुण चक्रवर्ती ने 3 विकेट झटके. जबकि अक्षर और हार्दिक ने 2-2 विकेट लिए. 

 

भारत की प्लेइंग-11: सूर्यकुमार यादव (कप्तान),  संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह.

 

नामीबिया की प्लेइंग-11: जेरार्ड इरास्मस (कप्तान), लौरेन स्टीनकैंप, जैन फ्रायलिंक, जैन निकोल लॉफ्टी-ईटन, जेजे स्मिट, जैन ग्रीन (विकेटकीपर), रूबन ट्रम्पलमैन, मलान करुगेर, बर्नार्ड शोल्ट्ज, बेन शिकोंगो और मैक्स हिंगो.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही