Search

टी20 वर्ल्ड कप 2026: इटली ने जीत का खोला खाता, 10 विकेट से नेपाल को हराया

Lagatar Desk: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 17वें मैच में गुरुवार को इटली ने नेपाल को 10 विकेट से हराकर पहली जीत दर्ज की. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में ग्रुप C मुकाबले में इटली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. नेपाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 124 रन का लक्ष्य दिया. जिसे चेज करते हुए इटली ने बिना विकेट गंवाए 12.4 ओवर में पूरा कर लिया. इस तरह जीत का खाता खोला. 


नेपाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.3 ओवर में 123 रन पर ऑलआउट हो गई. नेपाल की ओर से आरिफ शेख ने सबसे ज्यादा 27 रन, रोहित पौडेल 23 रन और आसिफ शेख 20 रन बनाए. इटली की ओर से सधी गेंदबाजी करते हुए, क्रिशन कालुगामगे ने 3 विकेट लिए. बेन मेनेंटी ने 2 विकेट झटके. वहीं, अली हसन, जेजे स्मट्स और जसप्रीत सिंह ने एक-एक विकेट लिए. 


इटली की ओर से बल्लेबाजी करने उतरे, मोस्का ब्रदर्स ने शतकीय साझेदारी की. जस्टिन मोस्का ने नाबाद 60 और एंथोनी मोस्का ने नाबाद 62 रन बनाए. इस जीत के साथ ही इटली अंक तालिका में 2 अंक दर्ज कर लिए है, जबकि नेपाल दूसरा मुकाबला भी हारकर गंवा दिया.

 

नेपाल की प्लेइंग-11: रोहित पौडेल (कप्तान), कुशल भुर्तेल, आसिफ शेख, दीपेंद्र सिंह ऐरी, आरिफ शेख, लोकेश बम, गुलशन झा, करण केसी, नंदन यादव, संदीप लामिछाने और ललित राजबंशी.

 

इटली की प्लेइंग-11: हैरी मेनेंटी (कप्तान), जस्टिन मोस्का, एंथोनी मोस्का, जेजे स्मट्स, बेन मेनेंटी, मार्कस कैंपोपिनो, ग्रांट स्टुअर्ट, जीपी मीडे, जसप्रीत सिंह, क्रिशन कालुगामगे, अली हसन.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp