Search

 
 
 

टी20 वर्ल्ड कप 2026: श्रीलंका की लगातार दूसरी जीत, 105 रन से ओमान को हराया

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 16वें मैच गुरुवार को श्रीलंका ने ओमान को 105 रनों के बड़े अंतरों से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की है. श्रीलंका के कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में आज ओमान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया.
 

Lagatar Desk: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 16वें मैच गुरुवार को श्रीलंका ने ओमान को 105 रनों के बड़े अंतरों से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की है. श्रीलंका के कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में आज ओमान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 225 रन बनाए. इस तरह श्रीलंका ने ओमान के सामने 226 रनों का लक्ष्य दिया.

श्रीलंका की ओर से कुसल मेंडिस ने 61 रन, पवन रत्नायके ने 60 रन और दासुन शनाका ने 50 रन बनाए. दासुन शनाका ने धुएंधार बल्लेबाजी करते हुए 19 गेंद में 50 रन बनाकर श्रीलंका के लिए टी-20 में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए है. ओमान के लिए जितेन रामानंदी ने 2 विकेट लिए. जबकि जय ओडेदरा और सुफियान महमूद को 1-1 विकेट झटके. कुसल मेंडिस रन आउट हुए.
 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओमान की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 120 रन ही बना सकी. ओमान की ओर से मोहम्मद नदीम ने 53 रन और वसीम अली ने 27 रन बनाए. श्रीलंका ओर से दुष्मंथा चमीरा और महीश तीक्षणा ने 2-2 विकेट लिए. जबकि दुनिथ वेल्लालागे, दुशन हेमंथा और कमिंडु मेंडिस ने 1-1 विकेट झटके. विनायक शुक्ला और सुफियान महमूद रन आउट हुए.

 

श्रीलंका की प्लेइंग-11: दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कमिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रत्नायके, कामिंडु मेंडिस, दुनिथ वेल्लालागे, दुशन हेमंथा, दुष्मंथा चमीरा, महीश तीक्षणा और मथीश पथिराना.

ओमान की प्लेइंग-11: जतिंदर सिंह (कप्तान), आमिर कलीम, हम्माद मिर्जा, वसीम अली, मोहम्मद नदीम, जितेन रामानंदी, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), सुफियान महमूद, नदीम खान, शाह फैजल, जय ओडेदरा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही