Search

 
 
 

टी20 वर्ल्डकप 2026: न्यूजीलैंड ने UAE को करारी शिकस्त दी, 10 विकेट से UAE को हराया

टी20 वर्ल्ड कप में मंगलवार को न्यूजीलैंड ने UAE को 10 विकेट से हराकर, लगातार दूसरी जीत दर्ज की है. चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में UAE ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. UAE की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 173 रन बनाए.
 

Lagatar Desk: टी20 वर्ल्ड कप में मंगलवार को न्यूजीलैंड ने UAE को 10 विकेट से हराकर, लगातार दूसरी जीत दर्ज की है. चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में UAE ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. UAE की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 173 रन बनाए. इस तरह UAE ने न्यूजीलैंड के सामने 174 रनों का लक्ष्य दिया.

 

174 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 15.2 ओवर में बिना विकेट गंवाए, टारगेट को हासिल कर लिया. न्यूजीलैंड के ओपनर टिम सइफर्ट ने नाबाद 89 रन और फिन एलन ने नाबाद 84 रन बनाए. दोनों ने 175 रन की शानदारी पारी खेली. टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में न्यूजीलैंड के ओपनर्स की यह सबसे बड़ी साझेदारी है.

 

UAE की ओर से कप्तान मुहम्मद वसीम ने 45 गेंद पर 66 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. अलीशान शराफू ने 55 रन, और  मयंक कुमार ने 21 रन बनाए. न्यूजीलैंड की ओर से गेंदबाजी करते हुए, मैट हेनरी ने 2 विकेट झटके. जबकि जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मिचेल सैंटनर और ग्लेन फिलिप्स ने एक-एक विकेट लिए.

 

UAE की प्लेइंग-11: मुहम्मद वसीम (कप्तान), अर्यांश शर्मा, अलीशान शराफू, मयंक कुमार, सोहैब खान, हर्षित कौशिक, मुहम्मद अरफान, ध्रुव पाराशर, हैदर अली, जुनैद सिद्दीकी और मोहम्मद राशिद खान.

 

न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11: मिचेल सैंटनर (कप्तान), टिम सइफर्ट, फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमन, डेरिल मिचेल, जिमी नीशम, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन और जैकब डफी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही