Search

 
 
 

झारखंड में मौसम का ड्रामा, सुबह धुंध, दोपहर धूप व रात में ठंड

झारखंड में फरवरी की ठंड अब धीरे-धीरे तेवर बदल रही है. मौसम विभाग के अनुसार राज्यभर में सुबह के समय हल्की धुंध देखने को मिल रही है, जबकि दिन चढ़ते ही आसमान साफ और मौसम शुष्क बना हुआ है.
 

Ranchi : झारखंड में फरवरी की ठंड अब धीरे-धीरे तेवर बदल रही है. मौसम विभाग के अनुसार राज्यभर में सुबह के समय हल्की धुंध देखने को मिल रही है, जबकि दिन चढ़ते ही आसमान साफ और मौसम शुष्क बना हुआ है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, रांची द्वारा जारी ताजा बुलेटिन में साफ किया गया है कि अगले कुछ दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है.

 

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य का अधिकतम तापमान पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से अधिक रहा. वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला में 5.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. 

 

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है. इसके बाद अगले तीन दिनों में तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है. सुबह के समय धुंध और हल्के कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है, जबकि दिन में मौसम साफ रहेगा.

 

रांची और आसपास के इलाकों में अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को सुबह के समय सतर्क रहने और तापमान में उतार-चढ़ाव को ध्यान में रखते हुए दिनचर्या तय करने की सलाह दी है.

 

मौसम विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि राज्य के किसी भी हिस्से के लिए अगले सात दिनों तक कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है. यानी मौसम सामान्य बना रहेगा और किसी बड़े बदलाव या खराब मौसम की आशंका नहीं है.

 

राज्य के प्रमुख जिलों में दर्ज तापमान

जिला अधिकतम तापमान °C न्यूनतम तापमान °C
रांची  25.4 10.8
जमशेदपुर   29.4  13.6
डाल्टनगंज  29.8 7.7
बोकारो    29.2  9.6
चाईबासा  32.0  11.4
खूंटी  26.8 7.1
लोहरदगा  24.5  7.4
लातेहार  22.1  11.0
सरायकेला  31.0  10.3
पाकुड़  27.6  10.4
गुमला  26.2  5.5




Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही