Search

 
 
 

रातु से गायब दो नाबालिग बहनें रांची रेलवे स्टेशन से बरामद, परिजनों को राहत

Ranchi: रातु थाना क्षेत्र के चटकपुर मिलन चौक से रहस्यमय ढंग से लापता हुई दो नाबालिग बहनों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रांची रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया है. दोनों बच्चियां फिलहाल पुलिस की सुरक्षा में हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है.
 

Ranchi: रातु थाना क्षेत्र के चटकपुर मिलन चौक से रहस्यमय ढंग से लापता हुई दो नाबालिग बहनों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रांची रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया है. दोनों बच्चियां फिलहाल पुलिस की सुरक्षा में हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है.


जानकारी के अनुसार, गोकुल धाम मिलन चौक निवासी सुजीत शर्मा की बेटियां संध्या कुमारी (16 वर्ष) और अर्चना कुमारी (12 वर्ष) 8 फरवरी की शाम घर से दुकान जाने के लिए निकली थीं, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटीं. 


इसके बाद परिजनों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर रातु थाना में आवेदन देकर बच्चियों की बरामदगी की गुहार लगाई थी.


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज करते हुए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया. इसी क्रम में मंगलवार को दोनों बच्चियां रांची रेलवे स्टेशन परिसर से बरामद कर ली गईं. पुलिस दोनों बच्चियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि वे घर से क्यों और किन परिस्थितियों में निकली थीं.


घटना के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली है, वहीं स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है. पुलिस ने कहा कि पूरे मामले की जांच जारी है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही