Search

टी20 वर्ल्ड कप 2026: दूसरे सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया

Lagatar Desk: टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका ने दूसरे सुपर ओवर में अफगानिस्तान को 5 रन से हरा दिया. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वर्ल्ड कप के 13वें मैच में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 188 रन का टारगेट दिया. अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 187 रन बनाए.


जवाबी पारी खेलते हुए अफगानिस्तान की ओर से शुरुआत शानदार रही. सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने 42 गेंदों में 84 रन बनाए. अफगानिस्तान की टीम ने भी 19.4 ओवर में 10विकेट पर 187 रन बनाकर मैच टाई करा दिया. मैच के रिजल्ट के लिए 2 सुपर ओवर हुए. जिसमें पहले सुवर ओवर में दोनों टीम ने 17-17 रन बनाए. फिर दूसरा सुपर ओवर हुआ. जिसमें अफ्रीका ने 6 गेंद पर 23 रन बनाए और अफगानिस्तान को 24 रन का टारगेट दिया. चेज करने उतरी अफगानिस्तान ने 19 रन ही बना सका. इस तरह दूसरी सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 5 रन से हरा दिया.

 

साउथ अफ्रीका की ओर रायन रिकेल्टन ने 61 और क्विंटन डी कॉक ने 59 रन बनाए. वहीं डेविड मिलर 20 रन बनाकर नाबाद लौटे. अफगानिस्तान की ओर से गेंदबाजी करते हुए अजमतुल्लाह उमरजई ने 3 और राशिद खान ने 2 विकेट झटके. फजलहक फारूकी ने 1 विकेट लिए. 

 

अफगानिस्तान की प्लेइंग-11: राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दारविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नाईब, फजलहक फारूकी, नूर अहमद और मुजीब उर रहमान.

 

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग-11: ऐडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, रायन रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसन, जॉर्ज लिंडे, कगिसो रबाडा, केशव महाराज और लुंगी एनगिडी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp