Lagatar Desk: टी20 वर्ल्ड कप के 34वें मैच में साउथ अफ्रीका ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को 6 विकेट से हरा दिया है. UAE ने 123 रन के टारगेट का दिया था. जिसे साउथ अफ्रीका ने 13.2 ओवर में 4 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया. इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका टीम की लगातार चौथी जीत है. जबकि, UAE की तीसरी हार है. साउथ अफ्रीका 8 अंक हासिल कर सुपर-8 में पहले ही पहुंच चुकी है. जबकि UAE, कनाडा, और अफगानिस्तान बाहर हो चुकी है.
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. UAE ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 122 रन बनाए. UAE की ओर से पारी की शुरुआत अच्छी रही. अलीशान शराफू ने सबसे ज्यादा 45 रन बनाए. कप्तान मुहम्मद वसीम 22 रन, ओपनर अर्यांश शर्मा ने 13 रन और मुहम्मद अरफान ने 11 रनों का योगदान दिया. साउथ अफ्रीका के लिए कॉर्बिन बॉश ने 3 विकेट झटके. एनरिक नॉर्किया को 2 विकेट मिल. वहीं, जॉर्ज लिंडे ने 1 विकेट लिए. कॉर्बिन बॉश को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
123 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका के लिए डेवाल्ड ब्रेविस ने 36 रन, रयान रिकेल्टन ने 30 रन, ऐडन मार्करम ने 28 रन और क्विंटन डी कॉक ने 14 रन बनाए. जेसन स्मिथ (3) और ट्रिस्टन स्टब्स (6) नाबाद रहें.
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग 11: ऐडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, क्वेना मफाका, एनरिक नॉर्किया.
UAE की प्लेइंग 11: मुहम्मद वसीम (कप्तान), अर्यांश शर्मा, अलीशान शराफू, सोहैब खान,सैयद हैदर, मुहम्मद अरफान, ध्रुव पराशर, मुहम्मद फारूक, हैदर अली, जुनैद सिद्दीकी, मुहम्मद जवादुल्लाह.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment