Search

 
 
 

टी20 वर्ल्डकप 2026: श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराया, निसंका ने शतकीय पारी खेली

टी20 वर्ल्ड कप के 30वें मैच में श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हरा दिया है. श्रीलंका के पथुम निसांका ने शतक लगाकर जीत दिलाई. ऑस्ट्रेलिया की हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा बढ़ गया है.
 

Lagatar Desk: टी20 वर्ल्ड कप के 30वें मैच में श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हरा दिया है. श्रीलंका के पथुम निसांका ने शतक लगाकर जीत दिलाई. ऑस्ट्रेलिया की हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा बढ़ गया है. पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग करते हुए, 20 ओवर में 181 रन पर ऑलआउट हो गई.

 

जवाब में 182 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी श्रीलंका ने 18 ओवर में 2 विकेट के नुकसान लक्ष्य हासिल कर लिया. पथुम निसंका ने 52 गेंद पर नाबाद 100 रन की पारी खेली. जिसमें 10 चौके और 5 छक्के शामिल रहे. निसंका ने टूर्नामेंट का पहला शतक लगाया. वहीं, कुसल मेंडिस ने 51 रन बनाए. पवन रतनायके ने नाबाद नाबाद 28 रन बनाए. कुसल परेरा एक रन बनाकर आउट हो गए. ऑस्ट्रेलिया के लिए मार्कस स्टोयनिस ने 2 विकेट लिए. 

 

ऑस्ट्रेलिया की ओर से ट्रेविस हेड ने 56 रन और मिचेल मार्श ने 54 रन बनाए. जोश इंग्लिस ने 27 और ग्लेन मैक्सवेल ने 22 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी के दो ओवर में महज 6 रन बनाए और 4 विकेट गंवा दिए. श्रीलंका के लिए दुषन हेमंथ ने 3 विकेट लिए. वहीं, दुष्मंथा चमीरा ने 2 विकेट लिए. 

 


ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11:  मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, जोस इंग्लिस, कैमरन ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोयनिस, टिम डेविड, कूपर कोनोली, जैवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, और एडम जम्पा.

 

श्रीलंका की प्लेइंग 11:  दसुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस, कामिंडु मेंडिस, पवन रत्नायके, दुनिथ वेल्लालागे, दुषन हेमंथ, महीश तीक्षणा, दुष्मंथा चमीरा, मथीश पथिराना.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही