Search

 
 
 

टी20 वर्ल्डकप 2026: फाइनल के विजेता पर होगी पैसों की बारिश, रनरअप को 14.67 करोड़

टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले के लिए कुछ घंटों का फासला है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार, 8 मार्च को खेला जाएगा. फाइनल मैच जीतने वाली टीम पर करोड़ों रुपयों की बारिश होगी.
 

Lagatar Desk: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले के लिए कुछ घंटों का फासला है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार, 8 मार्च को खेला जाएगा. फाइनल मैच जीतने वाली टीम पर करोड़ों रुपयों की बारिश होगी. इतना ही नहीं हारने वाली टीम भी रुपयों की बारिश में नहाएगी. 

 

अगर भारतीय टीम विजेता बन जाती है. तो भारत तीसरी बार टी20 वर्ल्डकप खिताब पर कब्जा जमाएगा. वहीं, न्यूजीलैंड टीम की भी नजर पहली बार टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने पर होगी. इस बार के टी20 वर्ल्डकप के लिए आईसीसी ने कुल 13.5 मिलियन डॉलर (करीब 123.77 करोड़) का प्राइज पूल रखा है. यह प्राइज मनी 2024 के टी20 वर्ल्डकप की तुलना में करीब 20 प्रतिशत अधिक है. 


इस बार टी20 वर्ल्ड कप में जीतने वाली टीम को करीब 27.50 करोड़ रुपए पुरस्कार के तौर के रूप में मिलेगा. वहीं उप-विजेता टीम को करीब 14.67 करोड़ रुपए मिलेंगे. जबकि सेमीफाइनल में हारने वाली टीमों को करीब 7.24 करोड़ रुपए मिलेंगे. 

 

बता दें, पिछले टी20 वर्ल्डकप में 11.25 मिलियन डॉलर प्राइस मनी बांटी थी. जिसमें वर्ल्डकप जीतने वाली भारतीय टीम को 2.45 मिलियन डॉलर मिले थे. उप-विजेता साउथ अफ्रीका को 1.28 मिलियन डॉलर पुरस्कार के तौर पर मिली थी.

 


टी20 वर्ल्डकप 2026 टूर्नामेंट में हिस्सा1 लेने वाली टीमों को भी रुपए मिलेंगे. इस बार 5वें से 12वें स्थान तक रहने वाली टीमों को करीब 3.48 करोड़ रुपए मिलेंगे. जबकि 13 से 20वें स्थान पर रहने वाले टीमों को करीब 2.29 करोड़ रुपए मिलेंगे. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही