Search

 
 
 

टी20 वर्ल्डकप 2026: सुपर-8 में वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रन से हराया

टी20 वर्ल्ड कप के चौथे सुपर-8 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रन के बड़े अंतरों से हरा दिया है. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. वेस्टइंडीज ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 254 रन बनाए.
 

Lagatar Desk: टी20 वर्ल्ड कप के चौथे सुपर-8 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रन के बड़े अंतरों से हरा दिया है. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. वेस्टइंडीज ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 254 रन बनाए.


255 रन का टारगेट चेज कर रही जिम्बाब्वे 17.4 ओवर में 147 रन पर ऑलआउट हो गई. इस मैच में वेस्टइंडीज के हेटमायर ने 34 गेंदों पर 85 रन की पारी खेली. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. वहीं, वेस्टइंडीज के लिए गेंदबाजी करते हुए मोती ने 4 विकेट झटके. 

 

बल्लेबाजी में जिम्बाब्वे की तरफ से सबसे ज्यादा ब्रेड इवांस ने 21 गेंद में 43 रन बनाए.  इसके अलावा डॉयन मार्यस ने 28 रन बनाए और कप्तान सिकंदर रजा ने 27 रनों का योगदान दिया. जिम्बाब्बे के 4 खिलाड़ी शून्य पर ही पवेलियन लौट गए. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही