Search

 
 
 

टी20 वर्ल्डकप 2026: जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया, कंगारुओं की पहली हार

टी20 वर्ल्ड कप के 19वें मैच में जिम्बाब्वे ने बड़ा उलटफेर करते हुए, ऑस्टेलिया को 23 रनों से हरा दिया है. श्रीलंका में कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया.
 

Lagatar Desk: टी20 वर्ल्ड कप के 19वें मैच में जिम्बाब्वे ने बड़ा उलटफेर करते हुए, ऑस्टेलिया को 23 रनों से हरा दिया है. श्रीलंका में कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया. जिम्बाब्वे ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट पर 169 रन बनाए.

 

जिम्बाब्वे की ओर से ब्रायन बेनेट ने 56 बॉल पर नाबाद 64 रन बनाए. वहीं, तादिवानाशे मारुमनी और रयान बर्ल ने 35-35 रन बनाए. कप्तान सिकंदर रजा ने 13 गेंद पर नाबाद 25 रन बनाए. बता दें, ब्रायन बेनेट ने 64 रन बनाकर टी20 वर्ल्ड कप में पहला अर्धशतक लगाया है. ऑस्टेलिया के लिए मार्कस स्टोयनिस और कैमरन ग्रीन को 1-1 विकेट मिला.

 

170 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम 19.3 ओवर में 146 रन पर ऑलआउट हो गई. ऑस्ट्रेलिया की ओर से मैट रेनशॉ ने 65 रन, ग्लेन मैक्सवेल ने 31 रन बनाए. जबकि ट्रैविस हेड 17 और जोश इंग्लिस 8 रन बना सके. वहीं, टिम डेविड और कैमरन ग्रीन खाता भी नहीं खोल सके. जिम्बाब्वे की ओर से ब्लेसिंग मुजरबानी ने 4 विकेट झटके.

 

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11: ट्रैविस हेड (कप्तान), जोश इंग्लिस, कैमरन ग्रीन, मैट रेनशॉ, ग्लेन मैक्सवेल, टिम डेविड, मार्कस स्टोयनिस, नाथन एलिस, बेन ड्वार्शुइस, मैथ्यू कुह्नेमन, एडम जम्पा.


जिम्बाब्वे की प्लेइंग-11: सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मारुमनी, डायोन मायर्स, रयान बर्ल, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैडली इवांस, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्लेसिंग मुजरबानी, टोनी मुनयोंगा, ग्रीम क्रेमर.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही