Search

 
 
 

टी20 वर्ल्डकप 2026: जिम्बाब्वे ने किया बड़ा उलटफेर, श्रीलंका को 6 विकेट से हराया

टी20 वर्ल्ड कप के 38वें मुकाबले में जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर नया इतिहास रच दिया है. जिम्बाब्वे की टी20 वर्ल्ड कप में यह लगातार दूसरी जीत है. इससे पहले 13 फरवरी को जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया जैसी बड़ी टीम को 23 रनों से हराया था. श्रीलंका के लिए सबसे बड़ा झटका ये रहा कि उसे अपनी ही धरती पर हार मिली है.
 

Lagatar Desk: टी20 वर्ल्ड कप के 38वें मुकाबले में जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर नया इतिहास रच दिया है. जिम्बाब्वे की टी20 वर्ल्ड कप में यह लगातार दूसरी जीत है. इससे पहले 13 फरवरी को जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया जैसी बड़ी टीम को 23 रनों से हराया था. श्रीलंका के लिए सबसे बड़ा झटका ये रहा कि उसे अपनी ही धरती पर हार मिली है. ये लीग मैच में श्रीलंका की पहली हार है. 


कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. श्रीलंका ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 178 रन बनाए. श्रीलंका की ओर से सबसे ज्यादा पथुम निसांका ने 41 गेंद पर पर 62 रन बनाए. वहीं, पवन रत्नायके ने 44 रन बनाए. जिम्बाब्वे के लिए ब्लेसिंग मुजाराबानी, ब्रांड इवांस और ग्रीम क्रीमर ने 2-2 विकेट लिए. वहीं, रायन बर्ल ने एक विकेट लिए.  

 

जवाब में 179 रनों का टारगेट का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे ने 19.3 ओवर में 4 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली. जिम्बाब्वे के लिए ब्रायन बेनेट ने सबसे ज्यादा 48 गेंद पर नाबाद 63 रन बनाए.जिसमें 8 चौके शामिल है. उन्होंने महीश तीक्षणा की गेंद पर चौका मारकर अपनी टीम को जीत दिलाई. वहीं, कप्तान सिकंदर रजा ने 45 रन और तदिवानाशे मारुमनी ने 34 रन बनाए. श्रीलंका के लिए दशुन हेमंथा ने 2 विकेट लिए.


श्रीलंका प्लेइंग 11:  दासुन शनाका (कप्तान), पाथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस, पवन रत्नायके, कामिंडु मेंडिस, दुनिथ वेल्लालागे, दुषन हेमंथ, महीश तीक्षणा, प्रमोद मदुशन, दिलशान मदुशंका.

 

जिम्बाब्वे प्लेइंग 11: सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमनी, रायन बर्ल, डायोन मायर्स, ताशिंगा मुसेकिवा, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्रैड इवांस, टोनी मुनयोंगा, ग्रीम क्रेमर,ब्लेसिंग मुजरबानी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही