Search

 
 
 

Latehar News: बाल संरक्षण को लेकर त्वरित कार्रवाई करें- डीसी

Latehar News: डीसी ने संबंधित अधिकारियों व कर्मियों को जमीनी स्तर पर कार्य करने का निर्देश दिया. कहा कि विशेष परिस्थितियों में रह रहे किशोर-किशोरियों की सुरक्षा और उनके समग्र विकास के लिए सक्रिय रूप से कार्य करना आवश्यथक है.
 
बाल संरक्षण को लेकर डीसी की बैठक

Latehar News: जिले में मानव तस्करी रोकने को लेकर समाहरणालय सभागार में जिला समाज कल्याण विभाग, बाल कल्याण समिति एवं जिला बाल संरक्षण इकाई की बैठक हुई. इस बैठक में डीसी ने मानव तस्करी के तहत दर्ज मामले एवं उनमें किए गए बच्चों के रेस्क्यू कार्य की जानकारी ली.

इसे भी पढ़ें:

डीसी ने संबंधित अधिकारियों व कर्मियों को जमीनी स्तर पर कार्य करने का निर्देश दिया. कहा कि विशेष परिस्थितियों में रह रहे किशोर-किशोरियों की सुरक्षा और उनके समग्र विकास के लिए सक्रिय रूप से कार्य करना आवश्यथक है.

 

बैठक में मिशन वात्सल्य व जिला बाल संरक्षण इकाई के कार्यों की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने बच्चों के संरक्षण, पुनर्वास, स्पॉन्सरशिप, चाइल्ड हेल्पलाइन एवं संवेदनशील मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. 

 

जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई. इस दौरान मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं, पोषण कार्यक्रमों, किशोर स्वास्थ्य, टीकाकरण, पोषण ट्रैकर, आंगनबाड़ी सेवाओं तथा बच्चों एवं महिलाओं के कल्याण से संबंधित विभिन्न योजनाओं की स्थिति की जानकारी ली गई. 

 

बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों में सेविका-सहायिका के रिक्त पदों, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, विधवा पेंशन योजना, आंगनबाड़ी केंद्रों में आधारभूत संरचना एवं भवन निर्माण तथा एमटीसी (माल्न्यूट्रिशन ट्रीटमेंट सेंटर) केंद्रों के संचालन की समीक्षा की गई.

 

उपायुक्त ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने, बच्चों एवं किशोरियों के पोषण और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने तथा टीकाकरण कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से संचालित करने का निर्देश दिया.

 

बैठक में उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सविता कुमारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी रीना कुमारी, बाल कल्याण समिति सदस्य, महिला पर्यवेक्षिका एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही