Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रूपा रानी तिर्की से प्रेरणा लेकर खेल में रुचि लें झारखंड की बेटियां : चंद्रप्रकाश चौधरी

Ranchi : गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी और सुनीता चौधरी ने मंगलवार को अपने रांची स्थित आवास पर कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान लॉन बॉल में गोल्ड मेडल विजेता रूपा रानी तिर्की को सम्मानित किया. भगवान बिरसा मुंडा का प्रतीक चिन्ह, अंग वस्त्र, सम्मान पत्र एवं बुके देकर उनका हौसला बढ़ाया. मौके पर चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि रूपा रानी तिर्की रामगढ़ जिला में खेल पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित हैं. लॉन बॉल में देश को पहला गोल्ड मेडल दिलाकर इतिहास रचा है. उनकी जितनी भी तारीफ की जाए, कम है. उन्होंने झारखंड की बेटियों से उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान करते हुए कहा कि वे इसमें हर संभव सहयोग प्रदान करेंगे.

रूपा रानी तिर्की को अर्जुन अवार्ड मिले

उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि केंद्र सरकार द्वारा रूपा रानी तिर्की को अर्जुन अवार्ड मिले. साथ ही गोल्ड मेडल प्राप्त खिलाड़ियों की प्रोत्साहन राशि बढ़ाकर एक करोड़ किया जाए. तभी गोल्ड मेडल प्राप्त खिलाड़ियों को उचित सम्मान और देश का सम्मान होगा. इससे राज्य के खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा. सांसद ने कहा कि अन्य राज्यों की तुलना में झारखंड के खिलाड़ियों के लिए प्रोत्साहन राशि काफी कम है. इस पर राज्य सरकार को पहल करनी चाहिए. इसे भी पढ़ें –विपक्ष">https://lagatar.in/oppositions-allegation-during-ndas-rule-95-percent-opposition-leaders-on-the-radar-of-cbi-ed/">विपक्ष

का आरोप, NDA के शासनकाल में 95 फीसदी विपक्षी नेता CBI,ED के रडार पर, एजेंसियों का थाने से भी बुरा हाल बना दिया…

झारखंड सरकार मूकदर्शक बनी है- सुनीता

इस दौरान सुनीता चौधरी ने कहा कि एक ओर झारखंड की बेटी पूरे विश्व में राज्य का नाम रोशन कर रही है, वहीं झारखंड में आए दिन अपराधियों द्वारा बेटियों के साथ भयावह दर्दनाक घटना ( बलात्कार, तेजाब छिड़कना, पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश ) को अंजाम दिया जा रहा है. झारखंड सरकार मूकदर्शक बनी है. इससे अपराधियों का मनोबल बढ़ रहा है. अपराधी बेखोफ ऐसी घटना को अंजाम देते जा रहे हैं.

कई बेटियों में रूपा रानी तिर्की बनने की क्षमता

मौके पर रामगढ़ के जिला परिषद सदस्य धनेश्वर महतो ने कहा कि झारखंड की कई बेटियों में रूपा रानी तिर्की बनने की क्षमता है. इस अवसर पर कुंदरू कला के मुखिया किशुन राम मुंडा, आजसू पार्टी के जिला उपाध्यक्ष संजय बनारसी एवं रामगढ़ नगर सचिव नीरज मंडल सहित कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें – कुरमी">https://lagatar.in/due-to-the-demand-to-include-kurmi-in-the-st-list-many-trains-stopped-rail-services-disrupted/">कुरमी

को एसटी सूची में शामिल करने की मांग को लेकर रोकी कई ट्रेन, रेल सेवा बाधित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही