Search

TALENT HUNT CRICKET ACADEMY का धुर्वा में खुला नया ब्रांच

Ranchi :   बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेल बेहद जरूरी है. इसी सोच के साथ रांची के अरगोड़ा स्थित TALENT HUNT CRICKET ACADEMY बच्चों को क्रिकेट में बेहतर भविष्य देने के लिए लगातार प्रयासरत है. 

 

यहां रांची के विभिन्न इलाकों से हर उम्र के बच्चे प्रशिक्षण के लिए आते हैं. एकेडमी में कोच राकेश तिवारी बच्चों को क्रिकेट की बारीकियां सिखाते हैं. एकेडमी में बच्चों को आधुनिक सुविधाओं के साथ अभ्यास कराया जाता है. 

 

क्रिकेट के बढ़ते क्रेज और बच्चों की डिमांड को देखते हुए कोच राकेश तिवारी ने धुर्वा बस स्टैंड के पास सहजानंद परिसर में एकेडमी का दूसरा ब्रांच खोला है, जिसका उद्घाटन जेएससीए के उपाध्यक्ष संजय पांडेय ने किया. इस दौरान उन्होंने क्रिकेट भी खेला. 

Uploaded Image

 

इस एकेडमी में ADVANCE PRACTICE, TURF WICKET, PERSONAL SESSION, REGULAR MATCHES, SIDE ARM और ROBO ARM SESSION  जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं. नया ब्रांच खुलने से बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. 

 

Uploaded Image

 

कोच राकेश तिवारी ने बताया कि आज के समय में बच्चों में क्रिकेट को लेकर जबरदस्त क्रेज है. कई बच्चे खेलते तो हैं, लेकिन सही तकनीक और बारीकियों की जानकारी न होने के कारण वे पीछे रह जाते हैं.

 

कहा कि एकेडमी में इन्हीं बारीकियों पर ध्यान दिया जाता है और बच्चों की परेशानियों को दूर करने पर विशेष जोर दिया जाता है, ताकि वे आगे बढ़ सकें. 

 

कोच ने यह भी कहा कि कई बार गलत तरीके से खेलने के कारण बच्चों को गंभीर चोट लग जाती है, जिससे उन्हें लंबे समय तक खेल से दूर रहना पड़ता है. एकेडमी में इन बातों का विशेष ध्यान रखा जाता है, ताकि बच्चे सही तरीके से खेलें और उन्हें कोई बड़ी इंजरी ना हो. 


       
अगर आप भी TALENT HUNT CRICKET ACADEMY के धुर्वा या अरगोड़ा ब्रांच में ट्रेनिंग लेना चाहते हैं, तो 9155218516 पर संपर्क कर सकते हैं.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp