Search

 
 
 

स्विट्जरलैंड में जारी है बातचीत, ईरान को तेल की बिक्री के लिए 60 दिनों की छूट मिली

अमेरिका द्वारा ईरान को दी गयी 60 दिनों की छूट से भारत को बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है. बता दें कि अमेरिका द्वारा ईरान पर प्रतिबंध लगाये जाने से पहले तक भारत ईरान का बड़ा तेल खरीदार था.
 

Washington : स्विट्जरलैंड में अमेरिका-ईरान के हुई पहले राउंड की बातचीत का शुरुआती परिणाम यह है कि ईरान को तेल की बिक्री के लिए 60 दिनों की छूट मिल गयी है.

 

इस छूट के बदले में  ईरान होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही को प्रभावित नहीं करेगा.  छूट के तहत ईरान 21अगस्त तक कच्चे तेल और पेट्रोलियम उत्पादों को बाजार में बेच सकता है.

 

इस फैसले से कुछ घंटे पूर्व अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा था कि स्विट्जरलैंड में जारी बातचीत में अच्छी प्रगति हुई है. इस क्रम में ट्रेजरी विभाग ने ईरान जनरल लाइसेंस एक्‍स जारी किया.

 

इस पर नजर डालें तो 21 अगस्त तक ईरान से निकलने वाले कच्चे तेल, पेट्रोकेमिकल उत्पाद सहित अआन्य पेट्रोलियम उत्पादों के उत्पादन, डिलीवरी और बिक्री की अनुमति प्रदान की गयी है.

 

अमेरिका द्वारा ईरान को दी गयी 60 दिनों की छूट से भारत को बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है. बता दें कि अमेरिका द्वारा ईरान पर प्रतिबंध लगाये जाने से पहले तक भारत ईरान का बड़ा तेल खरीदार था.

 

2019 में जब ट्रंप राष्ट्रपति बने तो उन्होंने ईरान पर प्रतिबंध लगा दिये थे, इसके बाद भारत को तेहरान से तेल की खरीदारी कम करनी पड़ा. जब यूक्रेन युद्ध शुरू हुआ तो भारत रूसी कच्चे तेल का बड़ा खरीदार बन गया.

 


   Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.  
 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही