Search

तमाड़ : रांगामाटी में उत्पाद सिपाही परीक्षा पेपर लीक की तैयारी! पुलिस ने चार को हिरासत में लिया

रांगामाटी स्कूल में काफी संख्या में परीक्षार्थी मौजूद थे. रांगामाटी मेन रोड से बायें जाने वाले रास्ते मे डेढ़-दो किलोमीटर दूर पर स्कूल स्थित है.   रांची पुलिस की टीम जब वहां पहुंची तो पुलिस को आते देख दो परीक्षार्थी भाग निकले.
 
 Ranchi : राजधानी रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र स्थित रांगामाटी स्थित स्कूल में उत्पाद सिपाही परीक्षा के पेपर लीक किये जाने की तैयारी किये जाने की सूचना पर रांची पुलिस  घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी.

रांगामाटी स्कूल में काफी संख्या में परीक्षार्थी मौजूद थे. रांगामाटी मेन रोड से बायें जाने वाले रास्ते मे डेढ़-दो किलोमीटर दूर पर स्कूल स्थित है.   रांची पुलिस की टीम जब वहां पहुंची तो पुलिस को आते देख दो परीक्षार्थी भाग निकले.

इसके बाद रांची पुलिस ने कुछ परीक्षार्थी को पकड़ा. जानकारी के अनुसार चार लोगों को तमाड़ थाने की पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. सूत्रों के अनुसार रांची पुलिस की  स्कूल में मौजूद कुछ इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लेकर उसकी जांच कर रही है. इस मामले में रांची के ग्रामीण एसपी प्रवीन पुष्कर ने बताया कि पेपर लीक संबंधी सूचना मिलने पर पुलिस हर बिंदू की गहन जांच कर रही है.

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही