Search

 
 
 

तमाड़ :  पति के साथ मिलकर भाभी ने देवर की हत्या की, गिरफ्तार

तमाड़ थाना क्षेत्र के लोधमा गांव में एक युवक की जहर देकर हत्या करने का मामला सामने आया है. मृतक की पहचान शंकर नायक के रूप में हुई है.  इस मामले में पुलिस ने गीता देवी और उसके पति बलदेव मछुवा को गिरफ्तार किया है.
 
  • प्रेम प्रसंग बना मौत की वजह
  • नाबालिग बेटी भी नामजद

Ranchi :  तमाड़ थाना क्षेत्र के लोधमा गांव में एक युवक की जहर देकर हत्या करने का मामला सामने आया है. मृतक की पहचान शंकर नायक के रूप में हुई है.  इस मामले में पुलिस ने गीता देवी और उसके पति बलदेव मछुवा को गिरफ्तार किया है. 

 

शादी करने की बात से नाराज होकर दिया जहर 

बताया जाता है कि शंकर नायक अभियुक्त गीता देवी का चचेरा देवर था. करीब तीन वर्ष पूर्व शंकर नायक के माता-पिता की बीमारी से मौत होने के बाद गीता देवी ही उसके घर का कामकाज संभालती थी. 

 

इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम हो गया. जब शंकर शादी के लिए लड़की देखने गया, तो गीता देवी को नागवार गुजरा. वह शंकर को शादी करने से मना करने लगी. लेकिन शंकर ने उसकी नहीं सुनी.

 

इसी बात से नाराज होकर गीता देवी ने अपने पति बलदेव मछुवा के साथ मिलकर शंकर नायक की हत्या की योजना बनाई. योजना के तहत उसने शंकर नायक को चाय में कीटनाशक दवा मिलाकर पिला दिया.

 

चाय पीने कुछ देर बाद मुंह से झाग निकलने लगा. इसके बाद परिजन आनन-फानन में उसे एम.जी.एम. अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने शंकर को मृत घोषित कर दिया. 

शंकर के भाई ने तमाड़ थाना में दर्ज कराई है प्राथमिकी 

शंकर के भाई सुकरा नायक ने इस संबंध में तमाड़ थाना में कांड संख्या 11/2026 दर्ज कराया. बीएनएस एक्ट 103(1)/123/3(5) के तहत दर्ज मामले में गीता देवी (35 वर्ष), उसके पति बलदेव मछुवा (38 वर्ष) और 15 वर्षीय बेटी सोहिनी कुमारी को अभियुक्त बनाया गया है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही