National News : तमिलनाडु स्थित थेनी जिले की थेक्कम्पट्टी उप कारा से 17 कैदियों के फरार होने की खबर है. घटना सोमवार देर रात की है.जानकारी के अनुसार कैदी जेल में तैनात गार्डों पर हमला कर भाग निकले. इस घटना में चार गार्ड घायल हो गये हैं. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अहम खबर य़ह है कि आज मंगलवार सुबह पुलिस ने सर्च अभियान चला कर चार कैदियों को गिरफ्तार कर लिया है. अन्य भगौड़े कैदियों की तलाश जारी है.
VIDEO | Theni, Tamil Nadu: 17 prisoners escape from jail after attacking guards on duty. Four guards hospitalised. Special teams formed to nab those who escaped. #TheniNews #TamilNaduNews (Full video available on PTI Videos - https://t.co/d8jp61yd2p) https://t.co/Vt06IrkOqq
— Press Trust of India (@PTI_News) October 27, 2026
खबरों के अनुसार कैदियों ने मेडिकल इमरजेंसी का बहाना बनाया था. सभी 17 कैदी एक ही सेल में बंद थे. इसके बाद सुरक्षाकर्मी उन्हें देखने पहुंचे थे. कैदियों ने मौका देख कर सुरक्षा गार्डों पर हमला कर दिया और वहां से भाग निकले. प्रशासन ने भगौड़े कैदियों की तलाश के लिए 17 टीमों का गठन किया है. ये टीमें पूरे राज्य के साथ केरल बॉर्डर पर निगरानी रख रही है. साउथ जोन के पुलिस इंस्पेक्टर जनरल विजयेंद्र बिदारी ने यह जानकारी दी है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

