Search

 
 
 

तांतनगर : मंझारी प्रखंड के जिप सदस्य ने किया एक दिवसीय अनशन

 
Tantnagar (Ganesh Bari) : मंझारी प्रखंड के जिला परिषद सदस्य सह अखिल भारतीय क्रांतिकारी आदिवासी महासभा के जिला उपाध्यक्ष माधव चंद्र कुंकल के नेतृत्व में गुरुवार को चाईबासा स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष एक दिवसीय अनशन किया गया. अनशन के बाद मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंप कर पीड़ित परिवार को 10-10 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की गई. कुंकल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उस घटना के बाद दुख व्यक्त किया था. लेकिन अब उन्हें पीड़ित परिवार को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक सहयोग करनी चाहिए. इसे भी पढ़ें : औरंगाबाद">https://lagatar.in/aurangabad-farmers-upset-due-to-lack-of-rain-got-frog-and-frog-married-coincidence-rain-after-marriage/">औरंगाबाद

: वर्षा नहीं होने से परेशान किसानों ने मेंढक और मेंढ़की की करायी शादी, संयोग, शादी के बाद हुई झमाझम बारिश
गौरतलब है कि मंझारी प्रखंड क्षेत्र सिंह पोखरिया- बालाडियां सड़क जांगीबुरू में सड़क हादसे में दो दूधमुंहे बच्चे सहित तीन बच्चों की दर्दनाक मौत हुई थी. सड़क हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क में रख सात घंटे तक जाम किया था. अनशन पर जगन्नाथपुर जिला परिषद सदस्य मानसिंह तिरिया, सिंगाराम तामसोय, डिबरु तामसोय, चारिबा तामसोय, सुरजू तामसोय आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें : तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-block-level-subroto-cup-football-competition-concluded/">तांतनगर

: प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही