Search

 
 
 

Bigg Boss Marathi 6 की विनर बनी तन्वी कोल्टे, ट्रॉफी के साथ जीता लाखों रुपये

बिग बॉस मराठी के सीजन 6 को आखिरकार इसका विजेता मिल गया है. इस सीजन की ट्रॉफी तन्वी कोल्टे ने अपने नाम की है. ग्रैंड फिनाले में उन्होंने कड़े मुकाबले में राकेश बापट को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की.
 

Lagatar desk : बिग बॉस मराठी के सीजन 6 को आखिरकार इसका विजेता मिल गया है. इस सीजन की ट्रॉफी तन्वी कोल्टे ने अपने नाम की है. ग्रैंड फिनाले में उन्होंने कड़े मुकाबले में राकेश बापट (फर्स्ट रनर-अप) को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की. ट्रॉफी के साथ तन्वी को 15 लाख रुपये  की प्राइज मनी, एक इलेक्ट्रिक स्कूटर और हीरे की जूलरी के वाउचर भी मिला. फिनाले में उनके साथ राकेश बापट भी थे, जो इस सीजन के पहले रनर-अप बने.

 

Who is Tanvi Kolte Winner Of Bigg Boss Marathi Season 6 From Miss Goa To Dhakkad Girl

 

कौन हैं तन्वी कोल्टे

तन्वी कोल्टे एक मराठी एक्ट्रेस, मॉडल और टेलीविजन पर्सनैलिटी हैं. महज 28 साल की उम्र में उन्होंने अपने बोल्ड और बेबाक अंदाज से इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई है. शो के दौरान उन्हें ‘धाकड़ गर्ल’ का टैग भी मिला. वह इस सीजन की पहली कन्फर्म फाइनलिस्ट भी थी.

 

एक्टिंग और पेजेंट करियर

तन्वी ने लक्ष्मी निवास (2024) में ‘सिंचना’ का किरदार निभाया था. हालांकि, बिग बॉस मराठी में हिस्सा लेने के लिए उन्होंने यह शो छोड़ दिया.एक्टिंग से पहले वह पेजेंट वर्ल्ड में भी सक्रिय रही हैं. उन्होंने ‘मिस रत्नागिरी 2018’ और मिस गोवा 2020 जैसे खिताब जीते हैं. इसके अलावा उनके पास बी.टेक की डिग्री है और वह एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर भी काम करती हैं.

 

शो के दौरान तन्वी ने अपनी निजी जिंदगी के संघर्षों को भी साझा किया. खासकर 2026 की शुरुआत में अपने पिता के निधन का जिक्र करते हुए वह भावुक हो गई थीं. उनकी इस कहानी ने दर्शकों को काफी प्रभावित किया.

 

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही