Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

टाटा ने बिग बास्केट में 64 फीसदी हिस्सेदारी 9500 करोड़ में खरीदी, रिलायंस और फ्लिपकार्ट से होगा मुकाबला

Advertisement
Advertisement

LagatarDesk : टाटा संस प्राइवेट लिमिटेड की टाटा">https://www.tata.com/tatadigital">टाटा

डिजिटल ने ऑनलाइन रिटेल प्लेटफॉर्म बिग बास्केट में बड़ी हिस्सेदारी खरीदी है. इस डील के बाद टाटा की टक्कर सीधे अमेजन, फ्लिपकार्ट और रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ होगी. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, टाटा संस बिग बास्केट में 64.30 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है. यह डील करीब 9500 करोड़ रुपये में पूरी हुई है.

मार्च में सीसीआई ने दी थी इस सौदे को मंजूरी

जानकारी के अनुसार, भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने मार्च महीने में ही टाटा और बिग बास्केट के सौदे को मंजूरी दे दी थी. बेंगलुरु की स्टार्टअप कंपनी ने बिग बास्केट में 20 करोड़ डॉलर का निवेश भी किया है. टाटा ग्रुप बिग बास्केट के साथ खुदरा बाजार में अपने नियंत्रण का विस्तार किया है. अब कंपनी  इलेक्ट्रॉनिक्स, ज्वैलर्स, ग्रोसरी और फैशन वर्टिकल पर अपना नियंत्रण करेगी. जानकारी के अनुसार, सॉल्ट टू सॉफ्टवेयर समूह एक सुपर ऐप लॉन्च करने की योजना बना रहा है, जो उपभोक्ता व्यवसायों में शामिल किया जायेगा. दोनों कंपनियों के बीच यह सौदा ऐसे समय पर हुआ है, जब ऑनलाइन खरीदारी में तेजी आयी है.

2011 में हुई थी बिग बास्केट की स्थापना

टाटा डिजिटल के सीईओ प्रतीक पाल ने कहा कि बिग बास्केट भारत की सबसे बड़ी ग्रोसरी कंपनी है. हमारा लक्ष्य सबसे बड़े कंज्यूमर डिजिटल इको सिस्टम को तैयार करना है. बिग बास्केट की स्थापना 2011 में बेंगलुरू में की गयी थी. फिलहाल कंपनी देश के 25 शहरों में यह अपनी ऑनलाइन सेवा दे रही है.

सुपर ऐप लॉन्च करेगा टाटा ग्रुप

टाटा ग्रुप बहुत पहले ही सुपर ऐप लॉन्च करने का ऐलान कर चुका है. कंपनी का प्लान एक ऐसे ऐप को डेवलप करना है, जहां कस्टमर्स को टाटा कंज्यूमर्स के सभी प्रोडक्ट्स एक प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हो जायें. इस ऐप पर यूजर्स Qmin के जरिए खाना मंगवा सकते हैं. Tata CLiq की मदद से लाइफ स्टाइल ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते हैं. Croma की मदद से इलेक्ट्रॉनिक शॉपिंग कर सकते हैें. जानकारी के अनुसार, यह ऐप चालू वित्त वर्ष में लॉन्च कर दिया जायेगा.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही