Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन की सैलरी 4 करोड़ बढ़ी, चेयरमैन एन चंद्रशेखरन नहीं लेते सैलरी

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur: टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन की सैलरी 4 करोड़ रुपये सालाना बढ़ी है. कई और वरीय अधिकारियों का भी वेतन बढ़ाया गया है. वहीं टाटा स्टील और टाटा संस के चेयमैन एन चंद्रशेखरण कोई सैलरी नहीं लेते हैं. वे सीटिंग फीस लेते हैं. उनकी एक सीटिंग का फीस 2.80 लाख रुपये था जो बढ़कर 3.60 लाख हो गया है. वहीं टीवी नरेंद्रन की सैलरी बढ़ने के बाद उनका वेतन सालाना बढ़कर 15 करोड़ 58 लाख रुपये से अधिक हो गया है. इसके तहत 358.39 लाख रुपये ग्रास सैलेरी है, जबकि कमीशन 1200 लाख रुपये है. जिसके तहत कुल राशि 1558.39 लाख रुपये हो चुकी है. पिछले साल टाटा स्टील के एमडी का सालाना वेतनमान 11 करोड़ 72 लाख 1 हजार 370 रुपये था, जो बढ़कर 15 करोड़ 58 लाख रुपये हो चुका है यानी 12 माह में 15 करोड़ 58 लाख रुपये की राशि वेतन और कमीशन के मद में टाटा स्टील के एमडी को मिला करेगा. इसे भी पढ़ें - गिरिडीह:">https://lagatar.in/giridih-one-lakh-70-thousand-rupees-looted-from-paddy-trader-bike-riding-criminals-executed/86009/">गिरिडीह:

धान व्यापारी से 1.70 हजार रुपए की लूट, बाइकसवार अपराधियों ने दिया अंजाम

इन अधिकारियों की भी बढ़ी सैलरी

इसी तरह टाटा स्टील के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर सह चीफ फाइनांसियल ऑफिसर कौशिक चटर्जी का सालाना वेतन 10 करोड़ 99 लाख 94 हजार 7445 रुपये पिछले साल था, जो इस साल की रिपोर्ट में 12 करोड़ 60 लाख रुपये से अधिक हो चुका है. इसके तहत 360.90 लाख रुपये ग्रास सैलेरी है, जबकि कमीशन 900 लाख रुपये हैं. जिसके तहत कुल राशि 1260.90 लाख रुपये हो चुकी है. इसके अलावा कंपनी के तीसरे उच्च पदस्थ पदाधिकारी कंपनी सेक्रेटरी सह चीफ लीगल ऑफिसर पावथीसेम कांचिनाधाम का दो करोड़ 57 लाख रुपये से अधिक का राशि सालाना पारिश्रमिक के तौर पर दिया जाएगा.  उनकी ग्रास सैलेरी ही 257.20 लाख रुपये है जो उनको मिला करेगा. इसके अलावा भी कई अधिकारियों का वेतन बढ़ा है. इसे भी पढ़ें -केंद्र">https://lagatar.in/despite-the-refusal-of-the-center-the-drinking-water-sanitation-department-is-replacing-sbm-personnel/85983/">केंद्र

की मनाही के बावजूद एसबीएम कर्मियों को रिप्लेस कर रहा पेयजल स्वच्छता विभाग

किस अधिकारी को कितना वेतन मिल रहा

वहीं वीपी सेफ्टी संजीव पॉल को सालाना तीन करोड़ 14 लाख 28 हजार 835 रुपये मिल रहा है. वीपी डीबी सुंदररमम को दो करोड़ 85 लाख 20 हजार 420 रुपये, वीपी राजेश रंजन झा को दो करोड़ 81 लाख 28 हजार 892 रुपए, वीपी राजीव कुमार को दो करोड़ 77 लाख 88 हजार 323 रुपये, वीपी उत्तम सिंह को दो करोड़ 73 लाख 15 हजार 198 रुपये वेतन मिलता है. वीपी एचआरएम अतरई सरकार अभी हाल ही में प्रोन्नति मिली है जिनका वेतन एक करोड़ 55 लाख 99 हजार 75 रुपये और वीपी टीक्यूएम अवनीश गुप्ता का वेतन दो करोड़ 39 लाख 81 हजार 646 रुपये हो चुका है. इसी तरह वीपी कारपोरेट सर्विसेज चाणक्य चौधरी का सालाना सैलेरी दो करोड़ 54 लाख 28 हजार 842 रुपये हो चुका है. इसे भी पढ़ें -संसद">https://lagatar.in/parliaments-public-accounts-committee-meeting-on-june-16-due-to-corono-meetings-of-standing-committees-were-stopped/85985/">संसद

की लोक लेखा समिति की बैठक 16 जून को, कोरोना के कारण स्थायी समितियों की बैठकों पर लगा था विराम [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही