Search

 
 
 

रिम्स में टीबी मरीजों को मिला पोषण किट, 60 लोगों को दिया गया पौष्टिक आहार

रिम्स में सोमवार को 'निक्षय पोषण योजना' के तहत 60 टीबी मरीजों के बीच पोषण किट का वितरण किया गया. यह कार्यक्रम CMPDIL के सीएसआर और RK HIV AIDS Research and Care Centre के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया गया.
 

Ranchi: रिम्स में सोमवार को 'निक्षय पोषण योजना' के तहत 60 टीबी मरीजों के बीच पोषण किट का वितरण किया गया. यह कार्यक्रम CMPDIL के सीएसआर और RK HIV AIDS Research and Care Centre के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया गया.

 

कार्यक्रम का आयोजन जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. सिद्धेश्वर बास्की के नेतृत्व में हुआ. वहीं टीवी एंड चेस्ट विभाग के एचओडी डॉ. बृजेश मिश्रा की देखरेख और डॉट्स केंद्र के प्रभारी डॉ. टी. के. मिश्रा ने मरीजों के बीच पोषण किट बांटी.

 

संस्था की ओर से बताया गया कि RK HIV AIDS Research and Care Centre पिछले पांच महीनों से जिले के 1550 टीबी मरीजों को लगातार पोषण किट उपलब्ध करा रहा है.

 

कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि इस पहल का उद्देश्य टीबी मरीजों को बेहतर पोषण देना है, ताकि वे जल्द स्वस्थ हो सकें और टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को हासिल करने में मदद मिले.

 

इस मौके पर दीपक कुमार, गुड्डू ठाकुर और उत्सव राज समेत संस्था के कई प्रतिनिधि मौजूद रहे. रिम्स डॉट्स केंद्र की टीम और स्वास्थ्यकर्मियों ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई.

 

डॉ. टी. के. मिश्रा ने CMPDIL और RK HIV AIDS Research and Care Centre के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि टीबी उन्मूलन के लिए पोषण और संस्थाओं का सहयोग बेहद जरूरी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही