Search

 
 
 

हाई रिस्क गांव में चला टीबी जांच अभियान, दो संदिग्ध मिले, 110 लोगों की हुई स्क्रीनिंग

राष्ट्रीय यक्ष्मा रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत चल रहे 100 दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान के दौरान शुक्रवार को रांची के उलीडीह क्षेत्र के एक हाई रिस्क गांव में विशेष टीबी स्क्रीनिंग और जांच शिविर लगाया गया. यह शिविर सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार और जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. एस. बास्की के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया.
 

Ranchi: राष्ट्रीय यक्ष्मा रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत चल रहे 100 दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान के दौरान शुक्रवार को रांची के उलीडीह क्षेत्र के एक हाई रिस्क गांव में विशेष टीबी स्क्रीनिंग और जांच शिविर लगाया गया. यह शिविर सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार और जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. एस. बास्की के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया.

 

शिविर में कुल 110 लोगों की टीबी की जांच के लिए स्क्रीनिंग की गई. स्क्रीनिंग के बाद 52 लोगों का हैंड एक्स-रे किया गया. इनमें 30 पुरुष और 22 महिलाएं शामिल थीं.

 

जांच के दौरान 2 लोगों में टीबी होने की आशंका मिली. उन्हें आगे की पुष्टि जांच के लिए स्प्यूटम कंटेनर दिया गया, ताकि बलगम की जांच कर समय पर इलाज शुरू किया जा सके.

 

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर में लोगों को टीबी के लक्षण, समय पर जांच कराने और इलाज पूरा करने के महत्व की जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि समय पर पहचान और नियमित इलाज से टीबी पूरी तरह ठीक हो सकती है.

 

शिविर को सफल बनाने में डीपीसी राकेश राय, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, एएनएम, STS, STLS, एक्स-रे तकनीशियन, सहिया और सहिया साथियों की अहम भूमिका रही.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही