Ranchi News: टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सोमवार को खेलगांव में टीबी स्क्रीनिंग कैंप लगाया गया. जिला यक्ष्मा पदाधिकारी रांची डॉ. सिद्धेश्वर बास्की के नेतृत्व में एनसीसी के सहयोग से कुल 55 लोगों की जांच की गई.
स्क्रीनिंग के दौरान सभी लोगों का एक्स-रे कराया गया. जांच में 2 लोगों को TB Suspect के रूप में चिन्हित किया गया. दोनों का एक्स-रे पॉजिटिव पाया गया. इसके बाद दोनों को आगे की जांच के लिए रिम्स टीबी लैब में Sputum जांच कराने की सलाह दी गई और Sputum कंटेनर दिया गया. जांच में जिन लोगों का एक्स-रे सामान्य पाया गया, उनकी जानकारी निक्षेप पोर्टल पर दर्ज कर उन्हें क्लोज कर दिया गया.
इसे भी पढ़ें -
कार्यक्रम में जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. सिद्धेश्वर बास्की, कमांडर आनंद महतो, सुजीत कुमार, डीपीसी राकेश कुमार राय, फैजल अली, संतोष कुमार, एसटीएस संतोष कुमार, एसटीएलएस योगेंद्र प्रसाद, टीबीएचवी संजय कुमार झा, बसंत भगत और कामेश्वर महतो सहित एनसीसी के पदाधिकारी मौजूद रहे. अभियान का उद्देश्य समय पर टीबी के संभावित मरीजों की पहचान कर उनकी आगे की जांच और इलाज की प्रक्रिया शुरू करना है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

