Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

श्रद्धानंद सेवाश्रम मध्य विद्यालय के शिक्षक पर नाबालिग छात्राओं से यौन शोषण के आरोप, रांची डीसी ने दिए जांच के आदेश

Ranchi :  जिले के रातू रोड स्थित सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल श्रद्धानंद सेवाश्रम मध्य विद्यालय के एक शिक्षक अभिषेक कुमार सिन्हा पर नाबालिग छात्राओं के साथ यौन शोषण के गंभीर आरोप लगे हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची डीसी ने  जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) और जिला शिक्षा अधीक्षक (डीएसई) को मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं.

 

शिक्षक पर लगे हैं कई गंभीर आरोप

जानकारी के अनुसार, अभिषेक कुमार सिन्हा की नियुक्ति दिसंबर 2023 में हुई थी. अभिषेक सिन्हा पर नाबालिग छात्राओं को अपने प्रेम जाल में फंसाने, उनसे अश्लील बातें करने और उन्हें संदिग्ध परिस्थितियों में वीडियो कॉल करने के लिए उकसाने का आरोप है.

 

उस पर एक छात्रा को कथित तौर पर होटल ले जाने और उसके साथ रात भर वहां रुकने के आरोप भी लगे हैं. इस घटना के बाद से पीड़िता सदमे में है और कई दिनों से स्कूल नहीं गई है. 

 

स्कूल प्रबंधन की भूमिका पर सवाल

जानकारी के मुताबिक, स्कूल के प्रिंसिपल अनुज कुमार सिंह को इन आरोपों की जानकारी सोमवार 18 अगस्त को मिली. लेकिन उन्होंने पुलिस को सूचित करने के बजाय शिक्षक अभिषेक कुमार सिन्हा को केवल एक चेतावनी पत्र देकर मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की.

 

इतना ही नहीं प्रिंसिपल पर यह भी आरोप लगा है कि उन्होंने 19 अगस्त को स्कूल के स्टाफ सदस्यों पर दबाव डालकर एक पत्र पर हस्ताक्षर करवाए. इस पत्र में यह लिखवाया गया था कि सभी शिक्षकों को इस मामले की जानकारी छह महीने से थी.

 

गुमनाम पत्र के जरिये शिक्षा सचिव और महिला आयोग से की गई शिकायत

शिक्षा सचिव और झारखंड महिला आयोग को एक गुमनाम पत्र के माध्यम से इस मामले की शिकायत की गई है. शिकायत में यह दावा किया गया है कि 10 से 15 छात्राएं इस शिक्षक के गलत व्यवहार का शिकार बनी हैं और स्कूल प्रबंधन को इसकी पूरी जानकारी थी. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई.

 

शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि शिक्षक अभिषेक कुमार सिन्हा की नियुक्ति स्कूल के सचिव को रिश्वत देकर की गई थी, जिसके कारण प्रबंधन इस मामले को दबाने की कोशिश कर रहा है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही