Search

 
 
 

शिक्षक भर्ती घोटाला : ED ने लंबी पूछताछ के बाद TMC विधायक माणिक भट्टाचार्य को किया गिरफ्तार

 
West Bengal : पश्चिम बंगाल के शिक्षक भर्ती घोटाले (Teacher Recruitment Scam) की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ED) कर रही है. ईडी की टीम ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार की सुबह तृणमूल कांग्रेस (TMC) विधायक माणिक भट्टाचार्य (MLA Manik Bhattacharya) को गिरफ्तार कर लिया है. विधायक माणिक भट्टाचार्य बंगाल शिक्षा बोर्ड (Bengal Education Board) के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं. विधायक माणिक भट्टाचार्य के पहले ईडी ने इस मामले में पश्चिम बंगाल के तत्कालीन उद्योग मंत्री और पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी (Partha Chatterjee) और उनकी करीबी अर्पिता मुखर्जी (Arpita Mukherjee) को भी गिरफ्तार किया है. इसे भी पढ़ें - कच्चे">https://lagatar.in/reduction-in-crude-oil-prices-yet-petrol-and-diesel-became-expensive-in-many-states-including-maharashtra-punjab/">कच्चे

तेल की कीमतों में नरमी, फिर भी महाराष्ट्र, पंजाब समेत कई राज्यों में महंगे हुए पेट्रोल-डीजल

जांच में सहयोग नहीं देने के आरोप में हुई गिरफ्तारी 

ईडी ने यह कार्रवाई माणिक भट्टाचार्य से लंबी पूछताछ के बाद की है. बता दें कि सोमवार को ईडी ने विधायक से पूछताछ शुरू की थी. लंबी पूछताछ के दौरान जांच में सहयोग न करने के आरोप में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. पूरा मामला प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्तियों में अनियमितताओं से संबंधित है. इसे भी पढ़ें - Happy">https://lagatar.in/happy-birthday-big-b-amitabh-looks-60-at-the-age-of-80-know-the-secret-of-his-fitness/">Happy

Birthday Big B : 80 की उम्र 60 के दिखते हैं अमिताभ, जानिये उनकी फिटनेस का राज

सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई की गिरफ्तारी से  छूट प्रदान की थी

गौरतलब है कि शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच के दौरान सीबीआई (CBI) ने बीते 27 सितंबर को टीएमसी विधायक माणिक भट्टाचार्य को पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन वे एजेंसी के सामने हाजिर नहीं हुए थे. जिसके बाद सीबीआई समन जारी कर दिया था. सीबीआई की समन के खिलाफ विधायक ने सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) का दरवाजा खटखटाया था. शीर्ष अदालत ने अगले आदेश तक सीबीआई की गिरफ्तारी से उन्हें छूट प्रदान की थी. इसे भी पढ़ें - पटना">https://lagatar.in/patna-criminals-fired-on-journalist-got-two-bullets/">पटना

: पत्रकार पर अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, दो गोली लगी
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही