Ranchi News : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शिक्षक दिवस के अवसर पर पूर्व राष्ट्रपति और भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया.
इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि शिक्षा और दर्शन के क्षेत्र में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का योगदान देश के लिए अमूल्य है. उनके विचार और जीवन-दर्शन आज भी समाज को ज्ञान, संस्कार तथा मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देते हैं.
इसे भी पढ़ें
राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्र के निर्माण और नई पीढ़ी के भविष्य को दिशा देने में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. शिक्षक केवल ज्ञान प्रदान नहीं करते, बल्कि विद्यार्थियों में संस्कार, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करते हैं.
संतोष कुमार गंगवार ने शिक्षक दिवस के अवसर पर देश और समाज के निर्माण में योगदान देने वाले सभी शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. राज्यपाल ने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए शिक्षा के माध्यम से समाज को अधिक जागरूक, संवेदनशील और मूल्य आधारित बनाने का प्रयास किया जाना चाहिए.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

