Search

 
 
 

SIR ड्यूटी से मुक्ति व ड्यूटी पर मौत पर शिक्षकों के परिवार को मिले 1 करोड़ मुआवजा : संघ

Ranchi News : बैठक में शिक्षकों को विद्यालय कार्य के अलावा SIR समेत अन्य गैर-शैक्षणिक कार्यों में लगाए जाने का मुद्दा भी उठाया गया. संघ का कहना है कि इससे विद्यालयों में पठन-पाठन और शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं. संगठन ने शिक्षकों को SIR कार्य से मुक्त करने की मांग को लेकर उचित स्तर पर पहल करने का निर्णय लिया.
 
शिक्षक संघ की बैठक

Ranchi News : झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रदेश कमेटी की बैठक रविवार को शिक्षक सर्वोदय आश्रम, सुखदेव नगर में हुई. प्रदेश महासचिव निखिल मंडल की अध्यक्षता में हुई बैठक संपन्न हुई. इस मौके पर शिक्षकों से जुड़े कई लंबित मुद्दों पर चर्चा की गई. जिसमें सरकार के समक्ष मांगें रखने और संगठन स्तर पर आंदोलन करने की रणनीति तैयार करने का निर्णय लिया गया.

 

इसे भी पढ़ें...

 

बैठक में TET की समस्याओं के समाधान, शिक्षकों की प्रोन्नति और MACP का लाभ, उत्क्रमित वेतनमान लागू करने और लंबित वेतन भुगतान जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई. इस दौरान संघ ने कहा कि डिजिटल सिग्नेचर वेरिफिकेशन नहीं होने के कारण कई जिलों और प्रखंडों में शिक्षकों का अगस्त महीने का वेतन लंबित है. इसके शीघ्र भुगतान के लिए संबंधित अधिकारियों से तत्काल पहल करने का का निर्णय लिया गया.


SIR ड्यूटी से शिक्षकों को मुक्त करने की मांग

बैठक में शिक्षकों को विद्यालय कार्य के अलावा SIR समेत अन्य गैर-शैक्षणिक कार्यों में लगाए जाने का मुद्दा भी उठाया गया. संघ का कहना है कि इससे विद्यालयों में पठन-पाठन और शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं. संगठन ने शिक्षकों को SIR कार्य से मुक्त करने की मांग को लेकर उचित स्तर पर पहल करने का निर्णय लिया.

 

साथ ही, यदि शिक्षकों को ऐसे कार्यों में लगाया जाता है तो उन्हें चुनाव ड्यूटी के समान सुरक्षा और दायित्व संबंधी प्रावधान देने की मांग की गई. बैठक में यह भी मांग रखी गई कि कार्य के दौरान किसी शिक्षक की अप्रिय घटना में मृत्यु होने पर उसके आश्रित परिवार को सरकार की ओर से 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता/मुआवजा दिया जाए.


शनिवार को हाफ डे की मांग

संघ ने प्रत्येक शनिवार विद्यालय संचालन को पूर्व व्यवस्था के अनुसार हाफ डे किए जाने की मांग को लेकर भी पहल करने का निर्णय लिया. इसके अलावा शिक्षकों के लिए उत्क्रमित वेतनमान लागू करने की मांग को संबंधित विभाग के समक्ष रखने पर सहमति बनी.

 

25 दिसंबर तक जिलों में संगठन का पुनर्गठन

शिक्षक संघ को और मजबूत करने के लिए 25 दिसंबर तक प्रदेश के सभी जिलों में संगठन का पुनर्गठन पूरा करने का निर्णय लिया गया. राज्य स्तरीय बैठक 29 नवंबर को आयोजित की जाएगी.


दिवंगत नेताओं को दी श्रद्धांजलि

बैठक के अंत में अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय बृजनंदन शर्मा एवं झारखंड के मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर शोक व्यक्त किया गया. उपस्थित पदाधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी.

 

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष मैनेजर प्रसाद सिंह, अमित कुमार महतो, कमलेश्वर पांडेय, उप महासचिव ईश्वर हेंब्रम, सचिव हरिद्वार महतो, प्रदेश प्रवक्ता उमा चरण साहू समेत पलामू, रांची, पाकुड़, कोडरमा, गढ़वा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां सहित विभिन्न जिलों के पदाधिकारी मौजूद रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही