Search

 
 
 

गांव से शहर और शहर से गांव के माध्यमिक स्कूलों में बदले जाएंगे शिक्षक

शहरी माध्यमिक स्कूलों में पांच साल से जमे टीचरों को अब गांव जाना होगा. राज्य सरकर ने इससे संबंधित नियामवली बना ली है. नए नियामवली के तहत जुगाड़ टेक्नोलॉजी के सहारे शहर में जमे रहने की कोई गुंजाइश नहीं है.
 
  • पांच साल से शहर या गांव के स्कूल में पदस्थापित शिक्षक बदले जाएंगे
  • ⁠स्कूलों को पांच जोन में बांट कर तबादला करने की तैयारी
  • राज्य के 2800 माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों को मिलेगा तबादला का अवसर
  • पांच साल से शहरी माध्यमिक स्कूलों में जमे टीचर अब भेजे जायेंगे गांव

Ranchi :  झारखंड के शहरी माध्यमिक स्कूलों में पांच साल से जमे टीचरों को अब गांव जाना होगा. राज्य सरकर ने इससे संबंधित नियामवली बना ली है. नए नियामवली के तहत जुगाड़ टेक्नोलॉजी के सहारे शहर में जमे रहने की कोई गुंजाइश नहीं है. 

 

शिक्षा विभाग जल्द नये स्थानांतरण नीति के तहत तबादला प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है. इसके लिए अप्रैल माह में ऑनलाइन पोर्टल खोला जाएगा, जहां शिक्षक आवेदन कर सकेंगे. 

 

गांव से शहर और शहर से गांव में शिक्षक का होगा तबादला

नई व्यवस्था के तहत लंबे समय से ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा दे रहे शिक्षकों को अब शहरी स्कूलों में कार्य करने का अवसर मिलेगा. वहीं नगर निगम और नगर निकाय क्षेत्रों में वर्षों से जमे शिक्षकों को ग्रामीण स्कूलों में भेजा जाएगा.

 

शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, राज्य के करीब 2800 माध्यमिक स्कूलों के शिक्षक इस प्रक्रिया से प्रभावित होंगे. इससे पहले नवंबर माह में भी ट्रांसफर के लिए पोर्टल खोला गया था, जिसमें करीब 2000 शिक्षकों ने आवेदन किया था.

 

हालांकि, तब स्थानांतरण प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी थी. अब विभाग ने पुराने आवेदनों की समीक्षा के बाद शिक्षकों को अपने आवेदन में संशोधन करने का निर्देश दिया है.

 

जांच में यह सामने आया कि कई शिक्षक, जो पांच साल से एक ही स्थान पर कार्यरत हैं, उन्होंने फिर से शहरी क्षेत्रों के लिए ही आवेदन किया था. इसे देखते हुए विभाग ने सख्त नियम लागू करने का निर्णय लिया है. विभाग के अनुसार, पहले और दूसरे जोन में पांच वर्ष की सेवा पूरी कर चुके शिक्षकों को अनिवार्य रूप से चौथे और पांचवें जोन में स्थानांतरित किया जाएगा. 

 

माध्यमिक स्कूलों को पांच जोन में बांटा गया

नई नियमावली के तहत शिक्षा विभाग ने राज्य माध्यमिक स्कूलों को पांच जोन में विभाजित किया है.

  • - पहला जोन : नगर निगम और नगर निकाय क्षेत्र
  • - दूसरा जोन : प्रखंड मुख्यालय एवं उससे 5 किमी तक के स्कूल
  • - तीसरा जोन : राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजमार्ग के आसपास स्थित स्कूल
  • - चौथा जोन :  प्रखंड मुख्यालय से 5 किमी दूर स्थित स्कूल
  • - पांचवां जोन : अन्य सभी दूरस्थ स्कूल 

 

तैयारी पूरी, जल्द शुरू होगी प्रक्रिया

शिक्षा विभाग ने तबादला प्रक्रिया की तैयारी पूरी कर ली है. अप्रैल में पोर्टल खुलते ही आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. इस नई व्यवस्था से शिक्षकों के बीच संतुलन बनेगा और ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही