Ranchi News: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) चुनाव को लेकर पी-21 टीम ने बुधवार को अपर बाजार में पदयात्रा की. टीम ने यहां जनसंपर्क अभियान चलाया. सदस्यों ने व्यापारिक प्रतिष्ठानों में जाकर व्यवसायियों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने व्यापारियों की समस्याएं और अपेक्षाएं जानीं.
इसे भी पढ़ें:
जनसंपर्क के दौरान पूनम आनंद ने कहा कि टीम लगातार जनसंपर्क कर रही है. हमारा उद्देश्य व्यापारियों की समस्याओं को समझना है. हम चैंबर को एक मजबूत मंच बनाएंगे. वहीं, मनोज कुमार मिश्रा ने कहा कि अपर बाजार की समस्याओं का समाधान हमारी प्राथमिकता होगी. टीम व्यापारियों के हितों के लिए पूरी मजबूती से काम करेगी.
प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि पी-21 टीम व्यापारिक समुदाय के हित में ठोस पहल करेगी. शैलेंद्र कुमार सुमन ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को सही मंच तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है. टीम उम्मीदों पर पूरी तरह खरी उतरेगी.
पदयात्रा में टीम के कई सदस्य और व्यवसायी मौजूद रहे. इनमें अमित कुमार पाठक, अमित श्रीवास्तव और अमित सिंघानिया, अनीश सिंह, अरूप नंदी, देवनंदन उरांव, मनोज कुमार मिश्रा, मनोज कुमार सिंह, एमडी सलीम, पूनम आनंद, प्रमिला कुमारी प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, सजल श्रोथ, संतोष कुमार, शैलेंद्र कुमार सुमन, सुनील अग्रवाल, सूरज सेठ पदयात्रा में शामिल रहें.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

