Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बाबा नीम करोली महाराज का टीजर आउट, सुबोध भावे निभा रहे हैं किरदार

नीम करोली बाबा की जीवनगाथा पर आधारित फिल्म रिलीज के लिए तैयार है. यह फिल्म 24 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.
Advertisement
Advertisement

Lagatar desk : नीम करोली बाबा की जीवनगाथा पर आधारित फिल्म रिलीज के लिए तैयार है. यह फिल्म 24 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.आध्यात्म, आस्था और चमत्कारों से भरपूर है.  इस फिल्म बाबा नीब करोली महाराज का टीजर भी रिलीज हो चुका है, जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

 

इस फिल्म में सुबोध भावे बाबा के किरदार में नजर आएंगे. उनके सहज और प्रभावशाली अभिनय की झलक टीजर में ही देखने को मिलती है, जो इस दिव्य व्यक्तित्व को जीवंत बनाती है.

 

 


टीजर में दिखी आध्यात्मिक झलक


टीजर की शुरुआत सुबोध भावे के किरदार से होती है, जिसमें वह गहन ध्यान मुद्रा में नजर आते हैं. बैकग्राउंड में एक संवाद सुनाई देता है -देख, मैं आ गया हूं तेरे लिए… इसी दिन का इंतजार था ना टीजर में राजेश शर्मा को हाथ जोड़कर बाबा के सामने खड़े दिखाया गया है. सोशल मीडिया पर दर्शक टीजर और कास्टिंग की सराहना कर रहे हैं.


कौन हैं सुबोध भावे


सुबोध भावे मराठी सिनेमा के जाने-माने एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हैं. उन्होंने साल 2000 में टीवी से अपने करियर की शुरुआत की और ‘गीत रामायण’, ‘अवंतिका’ व ‘कुलवधू’ जैसे लोकप्रिय शोज में काम किया.

 

फिल्मों की बात करें तो उन्होंने ‘बालगंधर्व’, लोकमान्य: एक युगपुरुष, ‘अनुमती’ और ‘हृदयांतर’ जैसी चर्चित फिल्मों में काम किया है.बतौर डायरेक्टर उन्होंने ‘कट्यार कलजात घुसली’ (2015) बनाई, जिसे बड़ी सफलता मिली और उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला.

 

फिल्म की स्टार कास्ट


फिल्म में हितेन तेजवानी, राजेश शर्मा, स्मिता तांबे, मिलिंद गुणाजी, अनिरुद्ध दवे, हेमंत पांडे और समीक्षा भटनागर समेत कई कलाकार नजर आएंगे.फिल्म का निर्देशन शरद सिंह ठाकुर ने किया है, जबकि बलराम गर्ग और अन्य निर्माताओं ने इसे प्रोड्यूस किया है.

 

कौन थे नीम करोली बाबा


नीम करोली बाबा 20वीं सदी के प्रसिद्ध संत थे, जिन्हें हनुमान जी का भक्त और कई लोग उनका अवतार मानते हैं. उनका जन्म उत्तर प्रदेश के अकबरपुर में हुआ था और उनका मूल नाम लक्ष्मीनारायण शर्मा था.कैंची धाम आश्रम के कारण वे दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं और आज भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु वहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही